दो दिन में चांदी 11,000 रुपये टूटी, सोना भी फिसला

दो दिन में चांदी 11,000 रुपये टूटी, सोना भी फिसला
– सोना में भी दो दिन में दो हजार रुपये की आयी कमी
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरसोना व चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल के साथ बीते दो दिनों से इसमें गिरावट हो रही है. शुक्रवार को 5000 रुपये तो दूसरे दिन शनिवार को 6000 रुपये की गिरावट हुई है. बीते दो दिनों में चांदी में 11,000 रुपये तो सोना में 2000 रुपये की कमी आयी है. इसी के साथ चांदी की कीमत 92,000 रुपये प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 92,000 रुपये, 22 कैरेट 84,500 रुपये, 18 कैरेट सोना 75,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. चांदी की कीमत में आयी भारी गिरावट से सर्राफा व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे. उन्होंने चांदी के भाव में इस भारी गिरावट से राहत की सांस ली है.
व्यवसायियों का कहना है कि चांदी की कीमतों में यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है. 90 हजार रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे भाव आने पर व्यापारियों के साथ-साथ ग्राहकों को भी राहत मिलेगी. पिछले चार से पांच महीनों में कीमतों में लगातार तेज वृद्धि के कारण बाजार में कारोबार धीमा पड़ गया था. चांदी की कीमतों में अत्यधिक तेजी के कारण सामान्य दिनों में होने वाली खुदरा बिक्री पूरी तरह से ठप हो गई थी. बाजार में आने वाले ग्राहक केवल चांदी के हल्के सामान जैसे बिछिया, पायल, चेन, छल्ला, बच्चों के कड़े और पूजा-पाठ के छोटे बर्तन आदि खरीदते थे. लेकिन अचानक कीमतों में वृद्धि के कारण इन सामानों की खरीद में भारी गिरावट आई थी. सर्राफा बाजार के नियमित ग्राहक महिलाएं हैं, जो हर चार से छह महीने में बिछिया और पायल बदलती हैं. इसके अलावा, वे साल में कम से कम एक से दो बार नाक की कील और कान के टॉप्स भी खरीदती हैं. यह खरीदारी बिल्कुल बंद हो गई थी. लेकिन कीमतें गिरने के बाद महिला ग्राहकों का बाजार की ओर रुझान बढ़ेगा.इधर, सर्राफा संघ के महामंत्री विश्वजीत कुमार ने बताया कि कीमतों में तेजी के कारण खुदरा बाजार लगभग समाप्त हो गया था. लेकिन जिस तरह से चांदी और सोने की कीमतों में गिरावट आई है, और अगर यह बनी रहती है, तो निश्चित रूप से बाजार में खरीदारी पर इसका सकारात्मक प्रभाव दिखेगा. छोटी-मोटी नियमित खरीदारी बढ़ेगी. यदि भाव स्थिर रहा तो आने वाले विवाह के मौसम में भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है.
——————————————————————-चार अप्रैल का भाव
मुजफ्फरपुर सर्राफा भावसोना में 1000 रुपये और चांदी में 5000 रुपये की गिरावट
* 24 कैरेट सोना 93,000 रुपये प्रति दस ग्राम
* 22 कैरेट सोना 85,500 रुपये प्रति दस ग्राम
* 18 कैरेट सोना 76,200 रुपये प्रति दस ग्राम
* चांदी 98,000 रुपये प्रति किलो ——————————————————————पांच अप्रैल का भाव
सोना में 1000 रुपये और चांदी में 6000 रुपये की गिरावट* 24 कैरेट सोना 92,000 रुपये प्रति दस ग्राम
* 22 कैरेट सोना 84,500 रुपये प्रति दस ग्राम
* 18 कैरेट सोना 75,400 रुपये प्रति दस ग्राम* चांदी 92,000 रुपये प्रति किलो
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




