शराब माफियाओं से नाम हटवाने के लिए शिवशंकर ने लिए थे 50 हजार, वापस नहीं करने पर हत्या

Updated at : 28 Jun 2024 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
शराब माफियाओं से नाम हटवाने के लिए शिवशंकर ने लिए थे 50 हजार, वापस नहीं करने पर हत्या

शराब माफियाओं से नाम हटवाने के लिए शिवशंकर ने लिए थे 50 हजार, वापस नहीं करने पर हत्या

विज्ञापन

-पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल-हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने उठाया मुजफ्फरपुर. मनियारी थाना क्षेत्र माड़ीपुर पकड़ी चौक पर हुई यूट्यूबर शिव शंकर झा की चाकू मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. छपरा मेघ निवासी विजय कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर और उसके पुत्र शुभम से शराब के केस में उनका नाम हटवाने के एवज में शिवशंकर ने 50 हजार रुपये ले लिए थे. लेकिन केस से नाम नहीं हट सका. इसी को लेकर विवाद चल रहा था. दो दिन पहले उसके घर पर जाकर माफियाओं ने धमकी दी थी. इसी प्रतिशोध में शिव शंकर झा की हत्या कर दी गयी. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों मनियारी के माड़ीपुर के रजनीश शाह व मुसहरी थाना क्षेत्र के छपरा मेघ के अवध किशोर सिंह को गिरफ्तार किया है. वहीं, इस हत्याकांड में कई और लोगों की संलिप्तता सामने आयी है. वे सभी फरार चल रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इधर, पुलिस टीम ने हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को उठाया है. उससे पूछताछ की जा रही है. शराब के केस में शिवशंकर तीन बार जा चुका था जेल सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने कहा कि शिव शंकर झा यूट्यूबर थे. वह शराब के केस में तीन बार जेल जा चुके थे. मनियारी, सकरा व मुसहरी थाने में कोई आपराधिक या शराब से जुड़ा मामला दर्ज होता था तो वह उस केस में से नाम हटाने के लिए पुलिस को देने के नाम पर लोगों से रकम ले लेते थे. इसी क्रम में मुसहरी थाने में 30 जनवरी को शराब बरामदगी के एक केस में माफिया विजय कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर व उसके बेटे शुभम कुमार सहित चार अन्य लोगों के नाम सामने आये थे. शिव शंकर ने उनसे 50 हजार रुपये ले लिए. वह रुपये पुलिस को देने की बात कहकर लिया था. हत्या से तीन दिन पहले चुन्नू ठाकुर व अवध उनके घर पर जाकर गाली-गलौज व धमकी दिये थे. परिजनों ने और लोगों के नाम बताये हैं. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का भी बयान दर्ज किया गया है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. हत्या की मुख्य वजह पैसा का लेन-देन ही है. ———— स्मैक सप्लाई करनेवाले पांच धंधेबाज गिरफ्तार -इंजीनियर व शिक्षक हत्याकांड में जेल गये अपराधियों को की थी सप्लाई मुजफ्फरपुर. इंजीनियर मो. हारिश व शिक्षक गोपाल कुंवर हत्याकांड में जेल भेजे गए अपराधियों को स्मैक सप्लाई करने वाले पांच धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है. अहियापुर थाने की पुलिस ने विजय छपरा बांध के पास एक मकान में छापेमारी करके पांचों धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान विजय छपरा के अरुण कुमार, रामलाल सहनी, पूरन सहनी व विकास के रूप में किया गया है. वहीं, पांचवां आरोपी सहबाजपुर का शिव शंकर महतो है. पुलिस ने उसके पास से 78 पुड़िया स्मैक भी बरामद की है. पकड़े गये धंधेबाजों के खिलाफ अहियापुर थाने में एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी धंधेबाज अहियापुर में घूम-घूमकर आपराधिक प्रवृत्ति के लड़कों को स्मैक की सप्लाई करता है. सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि पुलिस पुराने स्मैक व मादक पदार्थ के धंधेबाजों के ठिकाने पर लगातार छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में अहियापुर थाने की पुलिस ने विजय छपरा बांध के पास एक मकान से मादक पदार्थ की खरीद बिक्री करते हुए पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. ———– 25 हजार के इनामी शूटर के पास एक किलो चरस व कट्टा मिला -साहेबगंज में हुए हिमांशु हत्याकांड में था वांटेड मुजफ्फरपुर. साहेबगंज से गिरफ्तार 25 हजार के इनामी प्रोफेशनल शूटर नीरज कुमार के पास से पुलिस ने एक किलो 190 ग्राम चरस, एक कट्टा, एक बाइक, एक कारतूस व दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं. जिला पुलिस की विशेष टीम व बिहार एसटीएफ की संयुक्त रूप से कार्रवाई में उसे दबोचा गया है. उसके खिलाफ मोतीपुर व साहेबगंज थाने में लूट, हत्या समेत आठ आपराधिक मामला दर्ज है. जिले के टॉप 20 क्रिमिनल की लिस्ट में भी नीरज शामिल रहा है. साहेबगंज में 12 मई 2024 को हुए हिमांशु कुमार की हत्या में भी उसकी संलिप्तता सामने आयी थी. पुलिस इस केस में कई अपराधी को गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज चुकी है. वहीं, शूटर नीरज फरार चल रहा था. यह एक बड़े आपराधिक गिरोह के लिए शूटर का भी काम करता था. ==== दो साल से अपराध जगत में रहा सक्रिय सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि शातिर अपराधी नीरज कुमार साहेबगंज के बिशनपुर पट्टी गांव का रहनेवाला है. वह दो साल से जिला में अपराध की दुनिया में काफी सक्रिय रहा है. उसके पीछे जिला पुलिस के साथ- साथ बिहार एसटीएफ की टीम भी पड़ी हुई थी. इस बीच सूचना मिली कि नीरज को बाइक से घूमते हुए थाना क्षेत्र में देखा गया है. जिला पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी करके उसको दबोच लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन