दूल्हा बन कर रथ पर रहेंगे शिव, पीछे रहेगी बरातियों की फौज
Updated at : 22 Feb 2025 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

दूल्हा बन कर रथ पर रहेंगे शिव, पीछे रहेगी बरातियों की फौज
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
महाशविरात्रि पर 26 फरवरी को गोला रोड स्थित रामभजन आश्रम से भगवान शिव की बरात निकलेगी. इसकी तैयारी अब अंतिम चरण में है. यहां रथ सहित हिमालय पर्वत और बसहा बनाया जा रहा है. करीब एक दर्जन कलाकार पिछले 15 दिनों से कमल का फूल, शिव का रथ सहित हिमालय पर्वत और विभिन्न देवों के लिए रथ तैयार करने में जुटे हुए हैं. महाशिवरात्रि शोभा यात्रा समिति की यह 55वीं वर्षगांठ होगी. पूर्व विधायक और बरात के संयोजक केदार प्रसाद इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं. इस बार बरात का 55वां वर्ष है. इस कारण बरात को आधी-आधी शक्तियों में बांटा गया है. बरात के आधे भाग में विभिन्न देवियों के रथ होंगे और आधे भाग में विभिन्न देव रथ पर सवार होंगे. इसमें शहर के कलाकार विभिन्न देवी-देवताओं की भूमिका निभायेंगे. यह बरात रामभजन आश्रम से निकल कर गरीबनाथ मंदिर जायेगी. यहां बाबा का मौड़ी एक रथ पर रखा जायेगा. इसके बाद बरात शहर भ्रमण पर निकलेगी. बरात के निदेशक प्रो गोपी किशन ने कहा कि इस बार बरात में शिव को शादी के लिए मनाते विभिन्न देवी-देवता दिखेंगे. इसके अलावा इस बार यूनिक बराती भी शामिल होंगे. बरात में इस बार डीजे को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है. सभी बैंड बाजा संचालकों को कहा गया है कि गाड़ियों में डीजे साउंड नहीं लगाये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




