मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेल खंड पर ट्रैफिक ब्लॉक, शेरपुर गुमटी तीन रातों के लिए बंद
मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेल खंड पर ट्रैफिक ब्लॉक, शेरपुर गुमटी तीन रातों के लिए बंद
मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेल खंड पर स्थित शेरपुर गुमटी मरम्मत कार्य के चलते 13 से 16 अगस्त की रात तक बंद रहेगी। वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
Muzaffarpur Railway Block: मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेल खंड स्थित नारायणपुर अनंत के शेरपुर गुमटी (समपार संख्या 99) से गुजरने वाले राहगीरों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है. रेलपथ की मरम्मत और ओवरहॉलिंग कार्य को लेकर यह समपार 13 अगस्त से 16 अगस्त की रात तक लगातार तीन दिनों के लिए सड़क आवागमन हेतु पूरी तरह बंद रहेगा.
वरीय सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) को पत्र भेजकर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था की मांग की गई है. पत्र के अनुसार, सुरक्षा के लिहाज से समपार संख्या 99 पर रेल, स्लीपर, चेक रेल बदलने तथा ओवरहॉलिंग का काम किया जाना बेहद आवश्यक है.
कार्य की समयावधि और ब्लॉक का शेड्यूल
- तिथि: 13-14 अगस्त, 14-15 अगस्त और 15-16 अगस्त.
- समय: देर रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक.
- प्रभाव: इस दौरान सड़क यातायात पूरी तरह बाधित रहेगा.
सुरक्षा व्यवस्था और वैकल्पिक मार्ग की सलाह
रेलवे प्रशासन ने कार्य स्थल पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी व सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया है. इसके अलावा मिठनपुरा थाना, जीआरपी और आरपीएफ चौकी को भी अलर्ट पर रखा गया है.
सलाह: देर रात इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी से बचने के लिए डायवर्जन या वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Premanshu Shekhar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








