मुजफ्फरपुर: बाइकर्स गैंग का आतंक, स्कूल से लौट रही शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपटी

Author Chandan|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

स्कूल से लौट रही शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपटी {AI PHOTO}

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में बेखौफ बाइकर्स गैंग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपट ली. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अपराधियों की पहचान में जुटी है.

विज्ञापन

Chain Snatching Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर शहर के अहियापुर थाना क्षेत्र में बेखौफ बाइकर्स गैंग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार की दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े बैरिया गोलंबर से पुरानी मोतिहारी रोड की ओर जा रही शिक्षिका अनिता कुमारी के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए. वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी शनि मंदिर की ओर तेजी से भाग निकले.

आपके शहर में

विज्ञापन

Muzaffarpur News: ऑटो से उतरकर घर पैदल जा रही थीं शिक्षिका

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शिक्षिका अनीता कुमारी दोपहर में स्कूल से ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रही थीं. बैरिया गोलंबर पर ऑटो से उतरने के बाद वह पैदल ही अपने डेरा (कोल्हुआ पैगंबरपुर) की तरफ जा रही थीं. इसी बीच पीछे से आ रहे पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने उनके करीब पहुंचकर अचानक झपट्टा मारा और गले से सोने की चेन छीन ली.शिक्षिका ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और बदमाशों का पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन तेज रफ्तार बाइक से बदमाश पलक झपकते ही ओझल हो गए.

Bikers Gang Muzaffarpur: सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

दिनदहाड़े हुई छिनतई की इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की.पीड़िता शिक्षिका ने घटना के संबंध में अहियापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें पल्सर सवार दो अज्ञात बाइकर्स को आरोपी बनाया गया है. पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए शनि मंदिर रोड और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन