शिव विवाह व गणेश प्राकट्य कथा पर झूम उठे श्रद्धालु, चंचला दीदी बोलीं- माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर के जानकी विवाह भवन में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक है. कथा वाचिका निकुंज मंजरी चंचला दीदी ने भगवान शिव के विवाह और गणेश जी के प्राकट्य प्रसंग सुनाए, जिसमें युवा पीढ़ी के लिए अमूल्य सीख छिपी है. संगीतमय भजनों पर भक्त झूमते रहे.

विज्ञापन

Shiv Mahapuran Katha: मुजफ्फरपुर RDS कॉलेज के पिछले गेट स्थित आंजनेय हनुमान मंदिर के समीप जानकी विवाह भवन में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. आंजनेय हनुमान जी महाराज एवं समस्त भक्त प्रेमियों के सौजन्य से आयोजित यह कथा 09 से 15 अगस्त तक आयोजित की जा रही है.कथा के दौरान प्रख्यात कथा वाचिका निकुंज मंजरी चंचला दीदी ने भगवान शिव के विवाह प्रसंग और उनके दोनों सुपुत्रों—भगवान कार्तिकेय व श्री गणेश जी के प्राकट्य उत्सव की कथा संगीतमय शैली में सुनाई.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: गणेश जी के जीवन से प्रेरणा ले आज की युवा पीढ़ी

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कथा वाचिका चंचला दीदी ने कहा कि भगवान श्री गणेश के प्राकट्य प्रसंग से हमें यह अमूल्य शिक्षा मिलती है कि माता-पिता के प्रति संतान का समर्पण कैसा होना चाहिए.उन्होंने कहा कि माता पार्वती की आज्ञा का पालन करने के लिए भगवान गणेश ने अपना मस्तक तक कटाना स्वीकार कर लिया, लेकिन माता की अनुमति के बिना स्वयं भगवान शिव को भी भीतर प्रवेश नहीं करने दिया. आज की युवा पीढ़ी को श्री गणेश के इस अतुलनीय मातृ-पितृ भक्ति के आदर्शों से प्रेरणा लेने की सख्त जरूरत है.

मधुर भजनों पर झूमे शिव भक्त

प्रवचन के दौरान संगीतमय भजनों और मधुर संगीत की धुनों पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते नजर आए. कथा के दौरान संपूर्ण प्रांगण 'हर-हर महादेव' और 'जय श्री गणेश' के जयकारों से गुंजायमान रहा.कथा के इस सफल आयोजन में प्रज्ञानगर वासियों और स्थानीय शिव भक्तों का विशेष सहयोग रहा है. इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित होकर शिव भक्ति और कथा का आनंद उठा रहे हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन