गर्मी का सितम : कतार में लगे सात मरीज बेहोश होकर गिरे
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :23 Sep 2024 7:35 PM (IST)
विज्ञापन

गर्मी का सितम : कतार में लगे सात मरीज बेहोश होकर गिरे
विज्ञापन
सदर अस्पताल में ओपीडी और पैथोलॉजी में हुई ये घटना
सिर में दर्द, उल्टी दस्त, बुखार होने पर यहां पहुंचे थे मरीजमुजफ्फरपुर.
भीषण गर्मी सितम ढा रही है. सदर अस्पताल की ओपीडी में कतार में लगे चार मरीज बेहोश होकर गिर पड़े. जांच में दो लोगों में हीट स्ट्रोक के लक्षण मिले हैं. इन मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. इधर पैथोलॉजी में भी दो मरीज बेहोश होकर गिर पड़े. दोनों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. शाम तक सभी की हालत सामान्य हो गई थी. अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में मरीज डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लाइन में लगे थे. इसी बीच फिजिशियन के कक्ष के आगे बेहोश होकर गिर पडे़. स्टाफ उन्हें स्ट्रेचर से इमरजेंसी वार्ड में ले गये. इतने में कतार में लगे तीन और मरीज भी गश खाकर गिर पड़े. उन्हें भी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. इसी बीच सूचना मिली कि पैथोलॉजी में भी दो मरीज बेहोश होकर गिर गये हैं. इसके बाद उन दोनों को भी इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. ये मरीज सिर में दर्द, उल्टी दस्त के साथ बुखार होने पर ओपीडी में इलाज के लिए आये थे. चारों की हालत सामान्य बतायी गई है. अस्पताल परिसर में गर्मी से बचाव के इंतजाम नहीं हैं. इस वजह से भी मरीजों को दिक्कत हो रही है.अधिकारी एसी चैंबर में बैठ कर तमाशा देखते रहे
अस्पताल में जहां 16 प्रखंडों से मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं, वहीं अस्पताल में हीट वेव से बचाव की व्यवस्था कहीं पर भी नहीं दिखती.बावजूद अधिकारी अपने एसी चैंबर में बैठ कर तमाशा देख रहे हैं. चाहे ओपीडी हो या फिर जनरल वार्ड या आइपीडी सभी जगहों पर मरीज बेहाल दिख रहे हैं. ओपीडी, एमसीएच में मरीजों की भीड़ अधिक रहती हैं. लेकिन जो पंखे लगाए गए हैं, वह मरीजों की भीड़ के अनुपात में कम है. पैथोलॉजी में महज दो पंखे लगे हैं. जबकि हर दिन सौ से अधिक मरीज पैथोलॉजी में अपना सैंपल जांच के लिए देने जाते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




