हथियार व चरस के साथ गिरफ्तार सात आरोपित दोषी करार

Updated at : 25 Feb 2025 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार व चरस के साथ गिरफ्तार सात आरोपित दोषी करार

हथियार व चरस के साथ गिरफ्तार सात आरोपित दोषी करार

विज्ञापन

-पांच साल पहले बोचहां में पांच व हथौड़ी में दो शातिर हुए थे गिरफ्तार -दो अलग-अलग केस में दोषी पाए गए सातों आरोपितों को आज होगी सजा मुजफ्फरपुर. बोचहां और हथौड़ी थाना इलाके में पांच साल पहले चरस और हथियार के साथ गिरफ्तार हुए सात आरोपितों को सोमवार को विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने दोषी करार दिया. दोनों थाना के अलग-अलग केस में दोषी पाये गये शातिरों को मंगलवार को विशेष न्यायाधीश नरेंद्रपाल सिंह सजा सुनायेंगे. बोचहां के तत्कालीन थानेदार राजेश रंजन ने तीन दिसंबर 2020 की शाम को दरभंगा फोरलेन के मुरादपुर ओवरब्रिज पर कार सवार पांच हिस्ट्री शीटर को पकड़ा था. गिरफ्तार किये गये सनाठी निवासी राजा कुमार, छोटू सहनी, ललन कुमार, फूलो सहनी और अहियापुर के खालिकपुर निवासी हेमंत कुमार को गिरफ्तार किया था. इसमें राजा, छोटू और हेमंत के पास से तीन देसी पिस्तौल व तीन कारतूस भी जब्त किये गये थे. कार से 10 किलो गांजा और एक किलो चरस भी जब्त किया गया था. इस मामले में सुनवाई के बाद गिरफ्तार पांचों हिस्ट्री शीटर दोषी पाये गये हैं. इसमें गिरफ्तार पांचों शातिरों में छोटू और ललन बीते चार दिसंबर 2020 से जेल में बंद है. जबकि अन्य आरोपित जमानत पर छूट गये थे. दोषी पाये जाने के बाद सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.हथौड़ी थाने में पदस्थापित दारोगा उमेश कुमार सिंह 15/16 दिसंबर की रात करीब दो बजे खानपुर बरहद चौर में गश्त के दौरान उन्हें बाइक सवार दो युवक तेजी में आते दिखा. पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों बाइक सवार बाइक घुमाकर भागे. जिसे बरहद मुरघटिया के पास घेरकर पकड़ा गया.दोनों की पहचान औराई के अतरार निवासी रौशन ठाकुर व हथौड़ी के बरहद निवासी पप्पू कुमार के रूप में हुई. दोनों शातिर बीते 16 दिसंबर 2020 से जेल में बंद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन