मुजफ्फरपुर-बेतिया रेल रूट की हुई सुरक्षा जांच
Author Devesh kumar
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर-बेतिया रेल रूट की हुई सुरक्षा जांच
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रभात कुमार ने शनिवार को मुजफ्फरपुर-बेतिया रेल मार्ग का सुरक्षा ऑडिट किया. इस दौरान समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम और पूमरे की सुरक्षा टीम के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. जांच के दौरान टीम ने इस रूट पर स्थित लगभग एक दर्जन रेलवे क्रॉसिंग पर रुककर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. गेटमैन से सुरक्षा संबंधी सवाल पूछे गये. साथ ही, प्वाइंट मैन द्वारा रेलवे ट्रैक के तापमान की भी जांच की गई. हालांकि, तापमान उस समय तक सामान्य सीमा के भीतर पाया गया. यह ध्यान देने योग्य है कि गर्मी के मौसम में रेलवे लाइन में टूटन और दरारें आने की संभावना बढ़ जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह सुरक्षा ऑडिट किया गया. ऑडिट की रिपोर्ट पूमरे के जीएम छत्रसाल सिंह को सौंपी जायेगी. रिपोर्ट में पाई जाने वाली किसी भी कमी को तुरंत दूर किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










