Muzaffarpur : गोपालगंज से चुरायी गयी स्कॉर्पियो साहेबगंज से बरामद

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 19 Jan 2026 10:11 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : चोरी की स्कॉर्पियो बरामद, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहेबगंज स्थानीय नीम चौक के पास पुलिस ने चोरी की स्कॉर्पियो बरामद की है़ साथ ही एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया गया कि स्कॉर्पियो की चोरी बीते तीन जनवरी को गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी सखी टेरुआ मेला के पास से हुई थी. मामले में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के मोरियां गांव निवासी कृष्णा महतो ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पीड़ित ने बताया कि वह तीन जनवरी को स्कॉर्पियो से सपरिवार बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी सखी टेरुया मेला देखने गये थे. वहां मस्जिद के पास स्कॉर्पियो खड़ा कर मेला घूमने गये, लेकिन लौटे, तो स्कॉर्पियो गायब थी. अपने स्तर से भी स्कॉर्पियो की खोज कर रहे थे. इस बीच नीम चौक के पास स्कॉर्पियो खड़ी होने की जानकारी मिली, तो इसकी सूचना साहेबगंज पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया और एक युवक को हिरासत में ले लिया़ थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो बरामद होने की सूचना बैकुंठपुर थानाध्यक्ष को दे दी गयी है. स्कॉर्पियो का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. वहीं बैकुंठपुर पुलिस वाहन का सत्यापन करने आ रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन