मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के बीच B-2 कोच में यात्रियों का सामान चोरी, सरयू-यमुना एक्सप्रेस में हजारों की चोरी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Jul 2025 8:33 PM
emergency-quota-rules
Saryu-Yamuna Express: अमृतसर-जयनगर सरयू-यमुना एक्सप्रेस में बीते रविवार रात चोरी की एक और घटना सामने आई है, जिसमें यात्रियों का पर्स और गहने गायब हो गए. लगातार हो रही ऐसी घटनाएं रेलवे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं. यात्री डरे हुए हैं और रेल प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
Saryu-Yamuna Express: ट्रेनों में चोरी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला बीते रविवार देर रात गाड़ी संख्या-14650 अमृतसर-जयनगर सरयू-यमुना एक्सप्रेस का है, जिसमें यात्रियों का 2 पर्स, जिसमें 8 हजार रुपये नकद और आभूषण थे, चोरी हो गया. पीड़ित यात्री भास्कर कुमार झा ने बताया कि यह घटना मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर के बीच बी-2 कोच में हुई.
चोरी का पता चलने पर उन्होंने तुरंत रेल स्कॉर्ट को इसकी सूचना दी. इसके अतिरिक्त, उन्होंने रेलमदद और रेल मंत्रालय को भी टैग करते हुए पूरी घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ इस्ट सेंट्रल ने तत्काल संज्ञान लिया.
नारायणपुर अनंत आरपीएफ कर रही छानबीन
सोनपुर मंडल के अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट नारायणपुर अनंत और एसआरपी कंट्रोल मुजफ्फरपुर को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है. साथ ही, आरपीएफ कंट्रोल समस्तीपुर को सीइआइआर फॉर्म भरने और एफआईआर दर्ज कराने में यात्री की सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं. आरपीएफ द्वारा मामले की गहन छानबीन की जा रही है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सुरक्षा पर सवाल
हाल के दिनों में पूर्वांचल एक्सप्रेस और कोलकाता-लालकुआं एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भी चोरी की कई घटनाएं सामने आयी हैं. जो यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. इन लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों में भय का माहौल है और वे रेल यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.
इसे भी पढ़ें: 9 और 10 जुलाई को बिहार के 17 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










