सदर अस्पताल : पर्ची कटाने में देरी होने पर मरीजों ने काउंटर पर किया हंगामा

Edited by Kumar Dipu
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल : पर्ची कटाने में देरी होने पर मरीजों ने काउंटर पर किया हंगामा

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में सोमवार काे पर्ची कटाने में देरी होने पर मरीज के परिजनों ने काउंटर पर हंगामा किया. परिजनों का कहना था कि एक काउंटर चल रहा है. ऐसे में एक पर्ची काटने में 30 मिनट से अधिक समय लग रहा है. गर्मी अधिक है और मरीज की तबीयत और खराब हो रही है. पर्ची काउंटर पर एक ही जगह मरीजों की भीड़ इतनी अधिक हो जा रही है कि मरीज आपस में ही उलझते रहे हैं. पर्ची काउंटर पर मरीज एक दूसरे से मारपीट करने को उतारू हो गये. इस बीच ओपीडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मरीज बरामदे से नीचे उतर गये. हंगामा देख काउंटर पर खड़े सुरक्षा गार्ड ने समझा कर शांत कराया. हालांकि इस दौरान करीब आधे घंटे तक काउंटर पर पर्ची कटना बंद हो गया. मरीज को कहना था कि गार्ड के कारण ही बीच में से लाइन में घुस मरीज पर्ची कटा लेते हैं. इस कारण लाइन लंबी होती जाती है. सोमवार होने के कारण मरीजों की भीड़ अधिक थी. इसी बीच आनंद कुमार बच्चे की तबीयत अधिक खराब होने की बात कह पर्ची काउंटर पर पहले कटाने की बात कही. जिसका पहले से लाइन में लगे मरीजों ने विरोध कर दिया. गार्ड के हस्ताक्षेप के बाद मामला शांत हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Dipu

लेखक के बारे में

By Kumar Dipu

I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on health, political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन