विशेष भूमि सर्वेक्षण के लिए रैयतों को किया जागरूक

विशेष भूमि सर्वेक्षण के लिए रैयतों को किया जागरूक
मीनापुर में बोले लागल लोग, होखे लागल भूमि सर्वेक्षण मीनापुर : मुस्तफागंज बाजार, बनघारा चौक, सिवाईपट्टी बाजार में सोमवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण के संदर्भ में रैयतों एवं आमजन को जागरूक किया गया़ इसके लिए अंत्यज सेवा समिति, सारण की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गयी. 10 सदस्यीय कलाकारों ने लोक कलाकार सुनील कुमार के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की. अनिल कुमार, अनीता कुमारी, शिव कुमार,चंदन कुमार, राजू कुमार, सुमन कुमारी, गणेश कुमार, महेश्वर पासवान,अमित कुमार,संजोग कुमार महतो, आदित्य कुमार, अभिषेक कुमार ने गीत संगीत, अभिनय, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण के बारे में जानकारी दी़ वहीं लोक गायिका अनीता कुमारी ने सर्वे को कराना है, जमीन अपने नाम कराना है. मीनापुर में बोले लागल लोग, होखे लागल भूमि सर्वेक्षण आदि गीतों से लोगों का मन मोह लिया. मीनापुर की दीदी बहनिया सुनियो हमरी बात, भूमि सर्वेक्षण सब करवईयो होतई जमीन अप्पन नाम गीत के माध्यम से भूमि सर्वेक्षण के संदर्भ में जागरूकता फैलायी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




