सिकंदरपुर में सड़क और नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ
Author Devesh kumar
Updated:
विज्ञापन

Road and drain construction work
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
वार्ड संख्या-14 सिकंदरपुर में श्यामा काली माई मंदिर से लेकर रामेश्वर सिंह के घर तक पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को महापौर निर्मला देवी साहू ने किया. इस दौरान वार्ड-14 के पार्षद अमित रंजन भी उपस्थित रहे. यह निर्माण कार्य लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. नई सड़क बनने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि नाला निर्माण से जल निकासी की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी. महापौर ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में भी सहायक होगी. पार्षद अमित रंजन ने कहा कि यह कार्य क्षेत्र के निवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करेगा. स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया. बता दें कि योजना की लागत राशि 10.49 लाख रुपये हैं. फोटो दीपक :::डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










