ePaper

मुरारपुर में सड़क हादसा, एक की मौत, दो जख्मी

Updated at : 19 Jun 2024 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
मुरारपुर में सड़क हादसा, एक की मौत, दो जख्मी

मुरारपुर में सड़क हादसा, एक की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन

:: चकिया थाना क्षेत्र के बांसघाट का रहनेवाला था मृतक :: दोनों जख्मी मोतीपुर थाना के गांव हरपुर जुनेदा के हैं रहनेवाले प्रतिनिधि, मोतीपुर साहेबगंज-मोतीपुर पथ पर बरुराज थाना क्षेत्र के मुरारपुर चौक पर बुधवार की अहले सुबह हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों जख्मी को इलाज के लिए मोतीपुर पीएचसी भेजा. शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण के चकिया थाना अंतर्गत आनेवाले बांसघाट गांव निवासी विक्की विशाल सिंह के रूप में हुई है. दोनों जख्मी युवकों की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के हरपुर जुनेदा निवासी साहिल राजा और धीरज कुमार के रूप में हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. बरुराज पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार विक्की विशाल सिंह साहेबगंज की ओर से मोतीपुर की ओर जा रहा था. साहिल राजा और धीरज कुमार मोतीपुर की ओर से साहेबगंज की ओर जा रहे थे. जैसे ही दोनों बाइक सवार मुरारपुर चौक पहुंचे तो दोनों बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी. दोनों बाइक पर सवार तीनों युवक बीच रोड पर गिर पड़े. ठीक उसी दौरान साहेबगंज की ओर से आ रही एक तेज गति बोलेरो ने युवक विक्की विशाल सिंह को कुचल दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. कुचलने के बाद बोलेरो का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. घटना से उक्त मार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों का परिचालन बाधित हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची बरुराज पुलिस ने मार्ग पर वाहनों का परिचालन शुरू कराया. बरुराज थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्तम के बाद मृतक के शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है. लिखित शिकायत के आलोक में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन