Road Accident: मुजफ्फरपुर में बस और ट्रक की सीधी टक्कर, पैरा मिलिट्री के कई जवान घायल

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Road Accident: मुजफ्फरपुर में बस और ट्रक की सीधी टक्कर, पैरा मिलिट्री के कई जवान घायल

Road Accident: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सुजवालपुर चौक के पास एक बस की ट्रक से सीधी टक्कर हो गयी. इस हादसे में समस्तीपुर से चुनाव करा कर मुजफ्फरपुर आ रहे पैरा मिलिट्री के एक दर्जन से अधिक जवान घायल हो गये हैं.

विज्ञापन

Road Accident: मुजफ्फरपुर. जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सुजवालपुर चौक के पास बुधवार की दोपहर एक बस की ट्रक से सीधी टक्कर हो गयी. मुज़फ्फरपुर से समस्तीपुर की तरफ से आ रही पैरा मिलिट्री जवानों से भरी बस को एक ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी. इसमें कई जवान जख्मी हो गए. सभी घायल जवानों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घायल जवानों की संख्या एक दर्जन से अधिक है. इनमें से तीन की हालत नाजुक है. समस्तीपुर में चुनाव करा कर सभी जवान बस से मुजफ्फरपुर आ रहे थे.

बस में सवार थे 36 जवान

जानकारी के अनुसार सकरा थाना क्षेत्र के सबहा काली मंदिर के निकट NH के पास बुधवार को यह दुर्घटना हुई. असम पुलिस के जवानों से भरी बस और एक ट्रक में भीषण टक्कर होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. बस के अंदर 36 जवान सवार थे, जिसमें से 20 से अधिक जवान घायल हो गए हैं. सुरक्षा बल के जवान समस्तीपुर से चुनाव ड्यूटी कराकर सारण जा रहे थे. इस दौरान यह हादसा हुआ है.

Also Read: Bihar: राबड़ी देवी ने बहू राजश्री को सिखाया चक्की चलाना, तेजस्वी की पत्नी ने इंस्टा पर शेयर की फीलिंग

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गये. इधर घटनास्थल पर लोगों के बीच अफरा तफरी की स्थिति मची रही. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी 2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि चुनाव करा कर लौट रहे जवानों से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई है, जिसमें कई जवान घायल हो गए हैं. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर सकरा थाना की टीम पहुंचकर घटना में घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन