पीडीएस अनाज गबन मामले की जांच के लिए रिमाइंडर

Updated at : 04 Mar 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
पीडीएस अनाज गबन मामले की जांच के लिए रिमाइंडर

गायघाट प्रखंड अंतर्गत 33 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों पर 28 हजार क्विंटल से अधिक खाद्यान्न गबन करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की गई थी.

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर गायघाट प्रखंड अंतर्गत 33 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों पर 28 हजार क्विंटल से अधिक खाद्यान्न गबन करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन पिछले माह किया था, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी जांच नहीं की गयी. इसे लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर जांच करते हुए रिपोर्ट देने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि अगर जांच में मामला सत्य पाया गया तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. जांच कमेटी में सभी वरीय उप समाहर्ता शामिल हैं. बलहा बेनीबाद के अमित कुमार मंडल ने इसकी शिकायत डीएम से की थी. उन्होंने इसका विस्तृत ब्योरा भी उपलब्ध कराया था. जविप्र दुकानदारों पर खाद्यान्न की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया था. उन्होंने आवेदन देकर बताया कि जांच कमेटी बनाई गई, लेकिन जांच शुरू नहीं हुई. इसकी शिकायत किए हुए एक माह से अधिक बीत चुके, लेकिन अभी भी जांच कमेटी में शामिल पदाधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन