मुजफ्फरपुर के 38 गांवों से होकर गुजरेगा रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे, बंगाल से होगा सीधा कनेक्शन, देखिए गांवों के नाम

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Dec 2025 8:46 PM

विज्ञापन

रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (सांकेतिक फोटो)

Raxaul-Haldia Greenfield Expressway: रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की कवायद तेज होने से मुजफ्फरपुर को बड़ी सौगात मिली है. जिले से करीब 50 किलोमीटर गुजरने वाला यह सिक्स-लेन एक्सप्रेसवे तेज कनेक्टिविटी देगा.

विज्ञापन

Raxaul-Haldia Greenfield Expressway: रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की कवायद तेज हो गई है. यह परियोजना मुजफ्फरपुर जिले के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आई है, जो इसे उसका पहला सिक्स-लेन हाईवे देगी. जिले में यह एक्सप्रेसवे करीब 50 किलोमीटर की दूरी तय करेगा और इसके निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

एक्सप्रेसवे जिले के पांच प्रखंड के 38 गांव से गुजरेगी. इसमें मीनापुर के 5, औराई के 3, बोचहां के 13 और गयाघाट व कटरा के 17 गांव आते है. यह जिले से होकर लगभग 50 किलोमीटर तक गुजरेगा. एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए अब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

यह एक्सप्रेस वे न केवल जिले को हल्दिया पोर्ट तक तेज कनेक्टिविटी देगा. बल्कि यह नेपाल सीमा तक आवागमन को भी सुगम बनाएगा. 50 किलोमीटर तक सिक्स लेन हाईवे बनने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा. एक्सप्रेसवे मुजफ्फरपुर को उसका पहला सिक्स-लेन की सुविधा देगा.

मुजफ्फरपुर से सीधे कनेक्ट होगा बंगाल

इस सिक्स-लेन एक्सप्रेस वे के बनने से रक्सौल से हल्दिया पोर्ट तक की यात्रा का समय वर्तमान के लगभग 19-20 घंटे से घटकर लगभग 10-11 घंटे हो जाएगा, जिससे व्यापार और आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी. इस एक्सप्रेस वे के माध्यम से मुजफ्फरपुर की कनेक्टिविटी नेपाल बॉर्डर (रक्सौल) और प्रमुख बंदरगाह हल्दिया (पश्चिम बंगाल) से सीधे तौर पर हो जाएगी.

मुजफ्फरपुर से पश्चिम बंगाल की यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा. वर्तमान के लगभग 15 घंटे का सफर घटकर मात्र 8 घंटों में पूरा होने की संभावना है. इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर वाहनों की औसत गति 100-120 किमी प्रति घंटा तक रखी जा सकेगी.

एक्सप्रेस वे रक्सौल से पूर्वी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर (मीनापुर व औराई से ), समस्तीपुर (ताजपुर, मुसरीघरारी, दलसिंहसराय), बेगूसराय, लखीसराय, जमुई और बांका से गुजरेगा. जिसके बाद यह सीधे हल्दिया तक जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन गांवों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

मीनापुर: गौरीगामा, टेंगराहां गोसाइपुर, मजतिस माधेा उरफ छपरा, रामपुर हरि मदारीपुर कर्ण
बोचहां: मोहबंगपुर, जगन्नाथपुर, तालपुर, बरहेटा गंगा राम, नाजीरपुर, बाजीतपुर रामदास, बरहेटा बल्लभ, तुरकी, तलोना, बलिया, इंद्रगजीत उन्सर
गायघाट: बोआरीडीह, तालबोआरी, चिरैता, कोठिया, मैठी, बेरुआ, धुबौली सूबे, धुबौली पियार भेता, धुबौली तखमी, ककरिया, गोदनपट्टी, लोहबंदरा, चांदपुरा, बांद्रा, मुन्नी बैंगरी, केवटसा, सकरीमन

इसे भी पढ़ें: एलाइनमेंट बदला, अब किशनगंज में 72 किमी तक गुजरेगा सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेसवे, देखिये लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन