मुजफ्फरपुर के 22 केंद्रों पर 29 जुलाई को होगी अधिनायक अनुदेशक पद की परीक्षा, तैयारियां पूरी

Updated:
विज्ञापन
होम गार्ड की परीक्षा में बायोमेट्रिक कर्मियों पर भी रहेगी कड़ी निगरानी

मुजफ्फरपुर के 22 केंद्रों पर 29 जुलाई को होगी अधिनायक अनुदेशक पद की परीक्षा, तैयारियां पूरी

बिहार पुलिस अधिनायक अनुदेशक पद के लिए 29 जुलाई को मुजफ्फरपुर में परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से गृह विभाग की विशेष शाखा के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक अनुदेशक के पद पर चयन हेतु 29 जुलाई को लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिले के कुल 22 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा केवल एक पाली में आयोजित की जाएगी.

प्रवेश से पहले होगी गहन तलाशी, बायोमेट्रिक जांच पर रहेगी नजर

शनिवार को जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने सभी केंद्राधीक्षकों व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. अधिकारियों ने निर्देश दिया कि परीक्षा भवन में प्रवेश से पूर्व हर परीक्षार्थी की गहन तलाशी ली जाए. साथ ही बायोमेट्रिक थंब इम्प्रेशन दर्ज करने वाले कर्मियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े को रोका जा सके.

परीक्षा की समय-सारणी एवं सुरक्षा व्यवस्था

  • रिपोर्टिंग टाइम: अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे तय किया गया है.
  • गेट बंद होने का समय: परीक्षा केंद्रों का मुख्य प्रवेश द्वार ठीक 10:30 बजे बंद कर दिया जाएगा.
  • सीसीटीवी व लाइव मॉनिटरिंग: सभी 22 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी लाइव मॉनिटरिंग सीधे आयोग के कंट्रोल रूम से होगी.
  • जैमर व वीडियोग्राफी: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं और पूरी परीक्षा की वीडियोग्राफी कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें:बिहार बीएड दाखिले के लिए अंतरिम कार्ययोजना तैयार, 18 अगस्त तक पूरी होगी प्रक्रिया


विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन