लकड़ी चुनने गयी नाबालिग से दुष्कर्म

लकड़ी चुनने गयी नाबालिग से दुष्कर्म
मुजफ्फरपुर. खेत में लकड़ी चुनने गयी एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. उसका एसकेएमसीएच के एमसीएच में इलाज चल रहा है. उसने मेडिकल पुलिस को बयान दर्ज कराया है. बताया है कि 19 अगस्त की रात रूनीसैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में वह लकड़ी चुनने खेत में गयी. उसी दौरान उसे अकेला पा कर गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया. इसके बाद ग्रामीणों ने इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. स्थिति गंभीर होने पर उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. मेडिकल ओपी थानेदार गौतम कुमार ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में बयान दर्ज किया गया है. बयान की कॉपी संबंधित थाने को भेज दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










