ePaper

दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें यूपी के प्रयागराज जंक्शन पर अक्टूबर तक रहेगी रद्द

Updated at : 17 Aug 2024 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें यूपी के प्रयागराज जंक्शन पर अक्टूबर तक रहेगी रद्द

मुजफ्फरपुर, रक्सौल, समस्तीपुर और दरभंगा की छह जोड़ी ट्रेनों का रेलवे ने बदला है रूट

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

यूपी के प्रयागराज जंक्शन पर लाइन नंबर 13 से 16 का उन्नयन कार्य किया जा रहा है. इसको लेकर एनआई वर्क जारी है. इसके कारण रेलवे ने उत्तर बिहार से प्रयागराज जंक्शन होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों के रूट को बदल दिया है. इन ट्रेनों का परिचालन मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-जिवनाथपुर-वाराणसी-जौनपुर के रास्ते अक्टूबर तक किया जायेगा. यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर अक्टूबर के रद्द ही रहेगी. इसमें गाड़ी संख्या 15560 अहमदाबाद-दरभंगा ट्रेन 25 अक्टूबर तक रद्द रहेगी. वहीं, गाड़ी संख्या 15559 दरभंगा-अहमदाबाद 23 अक्टूबर तक, 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 26 अक्टूबर तक, 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल 21 अक्टूबर तक, 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस 23 अक्टूबर तक एवं 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस 25 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन