मंदिर निर्माण के लिए रेलवे देगी अधिक जमीन

मंदिर निर्माण के लिए रेलवे देगी अधिक जमीन
स्टेशन के बाहरी परिसर में बनेगा मंदिर केंद्रीय मंत्री, हिंदूवादी संगठन व डीआरएम की बैठक में निर्णय डी- 11 उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर जंक्शन के विकास के लिए परिसर में तोड़े गये मंदिर पर शहर के लोग भव्य मंदिर का निर्माण करायेंगे. रेलवे पहले की अपेक्षा अब मंदिर के लिए अधिक जमीन देगी. यह निर्णय परिसदन में सोनपुर मंडल के डीआरएम के साथ हिंदूवादी संगठनों की बैठक में हुआ. इसमें मुख्य रूप से जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी, मंदिर निर्माण समन्वय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कुमार शशिरंजन, भारतीय सेवा दल, मोतीझील दुर्गा पूजा समिति, बाबा गरीबनाथ सरस्वती पूजा समिति, श्री बांके बिहारी सेना, राष्ट्रीय हिंदू सेना, दीवान रोड दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष के अलावा विश्व हिंदू पारिषद के उतर बिहार प्रांतीय अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष रमेश केजरीवाल मौजूद रहे. डीआरएम ने कहा कि 15 दिनों के अंदर जमीन उपलब्ध करा दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vinay Kumar
I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




