बिट्टू ठाकुर ने आठ लाख की सुपारी देकर करायी थी प्रॉपर्टी डीलर टुनटुन चौधरी की हत्या, दो शूटर गिरफ्तार

Updated at : 22 Apr 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
बिट्टू ठाकुर ने आठ लाख की सुपारी देकर करायी थी प्रॉपर्टी डीलर टुनटुन चौधरी की हत्या, दो शूटर गिरफ्तार

Property dealer Tuntun Chaudhary murdered, two shooters arrested

विज्ञापन

: बिट्टू ठाकुर अपने अपार्टमेंट तक जाने के रास्ते के लिए मांग रहा था जमीन : टुनटुन चौधरी के इनकार करने के बाद बिट्टू ठाकुर ने रची हत्या की साजिश : बिट्टू ठाकुर के अपार्टमेंट के पास से जमीन में गारा देसी पिस्टल हुआ बरामद फोटो संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के रेवा रोड में फरदो पेठिया के पास गोली मारकर हुए प्रॉपर्टी डीलर राम किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. सिटी एसपी विश्वजीत दयाल व नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. पताही के बिट्टू ठाकुर अपने नवनिर्मित अपार्टमेंट में जाने के लिए रास्ता निर्माण को लेकर प्रॉपर्टी डीलर राम किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी से जमीन मांग रहा था. उनके इनकार करने पर बिट्टू ठाकुर ने आठ लाख की सुपारी देकर प्रोफेशनल शूटर से हत्या करवाई थी. पुलिस ने दोनों सुपारी किलर को थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित हनुमान मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर लिया है. उनकी पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मनोरथ निवासी दीपक कुमार सिंह व पारू थाना के जाफरपुर फुलवरिया निवासी अभिषेक कुमार पांडेय के के रूप में किया गया है. दोनों शूटर के निशानदेही पर बिट्टू ठाकुर के अपार्टमेंट के पास जमीन में गड्ढा खोदकर गारा हुआ देसी पिस्टल , दो कारतूस व दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है. हत्याकांड के मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्तारी के डर से अंडरग्राउंड हो गया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. जमीन नहीं देने पर बढ़ा टशन, शूटर को तीन लाख दिया एडवांस ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि बिट्टू ठाकुर का रेवा रोड में फरदो पेठिया के पास ही उत्तम मीट पराठा हाउस नामक दुकान है. वह पताही में ही अपार्टमेंट का निर्माण करवा रहा है. अपार्टमेंट तक जाने के लिए जितना रास्ता चाहिए उतनी जमीन बिट्टू ठाकुर को नहीं मिल रहा था. वह जमीन प्रॉपर्टी डीलर राम किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी का था. बिट्टू ठाकुर ने उनसे रास्ते के लिए लगातार जमीन का डिमांड कर रहा था. वह इनकार कर रहे थे. इसके बाद बिट्टू ठाकुर ने साहेबगंज के दीपक कुमार सिंह से संपर्क करके आठ लाख रुपये सुपारी देकर हत्या की प्लानिंग तैयार की. दीपक ने अपने साथी अभिषेक पांडेय के साथ मिलकर तीन लाख रुपये एडवांस भी लिया था. बाइक सवार दोनों शूटर पीछे से आया और गोली मारकर हो गए फरार बिट्टू ठाकुर को राम किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी का पूरा रूटीन पता था. टुनटुन चौधरी रोजाना रात में खाना खाने के बाद यादव नगर चौक पर पान खाने जाते थे. वहां से वापस रात में दस बजे के आसपास बाइक से बुलेट से लौटते थे. इसी के आधार पर बिट्टू ठाकुर ने पूरी प्लानिंग तैयार कर रखी थी. घटना की रात जैसे ही वह यादव नगर चौक से घर जाने के लिए निकले. दोनों बाइक सवार शूटर उनका पीछा करने लगा. जैसे ही फरदो पेठिया से आगे बढ़े कि दोनों अपराधी पीछे से गोली मारकर फरार हो गया. जिस जगह पर गोली मारी गयी उससे चंद कदम की दूरी पर मास्टरमाइंड की उत्तम मीट पराठा हाउस नाम से दुकान है. प्रॉपर्टी डीलर के बेटे के ससुराल वाले की हत्या में नहीं मिली संलिप्तता नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर टुनटुन चौधरी की हत्या के बाद से पुलिस टीम लगातार मैनुअल व टेक्निकल इनपुट के आधार पर हत्यारे का सुराग लगा रही थी. मृतक के पिता ने पोता के ससुराल के लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. लेकिन, पुलिस को अब तक की जांच में उनकी संलिप्तता नहीं मिली है. आगे की अनुसंधान जारी है. प्रॉपर्टी डीलर हत्या से करीब एक माह पहले उसकी बहू ने सुसाइड कर लिया था. लेकिन, मायके वाले ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जांच के दौरान सुसाइड का मामला सामने आया था. प्रॉपर्टी डीलर पर केस ट्रू हुआ था. जब उनकी हत्या हुई तो बेटे के ससुराल वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. स्टूडियो संचालक की हत्या में भी बिट्टू ठाकुर ने हायर किया था शूटर सरैया के जैतपुर थाना क्षेत्र में चार मार्च 2025 को हुए स्टूडियो संचालक अरविंद सिंह की हत्या में भी बिट्टू ठाकुर ने जेल में बंद एक कुख्यात के कहने पर शूटर हायर किया था. पुलिस के अनुसार तीन लाख रुपये में सुपारी दी गयी थी. ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि स्टूडियो संचालक की हत्या में भी बिट्टू ठाकुर ने दीपक व अभिषेक के साथ अन्य शूटर हायर किया था. छोटू राणा गिरोह से सांठ- गांठ के बिंदु पर पुलिस की जांच जारी ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि गिरफ्तार दोनों शूटरों के पास से बरामद मोबाइल में 15 से 17 अपराधियों के बारे में जानकारी मिली है. सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन व नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा को सभी अपराधियों की गिरफ्तारी का टास्क दिया गया है. साथ ही इन अपराधियों का कुख्यात तीन लाख के इनामी छोटू राणा गिरोह से तो जुड़ाव नहीं है. इस बिंदु पर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR

SANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन