राजकीय पॉलिटेक्निक में लगी प्रोजेक्ट प्रदर्शनी

Author Ankit
Updated:
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक में लगी प्रोजेक्ट प्रदर्शनी

राजकीय पॉलिटेक्निक में लगी प्रोजेक्ट प्रदर्शनी

विज्ञापन

फोटो

– टॉप-तीन प्रोजेक्ट बनाने वाले विद्यार्थियों को किया जाएगा पुरस्कृत

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

नयाटोला स्थित राजकीय पाॅलिटेक्निक में सोमवार को अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगायी गयी. इसमें अलग-अलग ब्रांच के विद्यार्थियों ने नवाचार और अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई. आम लोगों के दैनिक जीवन में कार्यों को आसान करने से लेकर पेशेवर कार्यों पर केंद्रित प्रोजेक्ट भी तैयार किया. प्राचार्य डाॅ ठाकुर संजय कुमार ने प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट को देखकर उनसे जानकारी ली. उन्होंने बताया कि काॅलेज स्तर से सभी ब्रांच के दो- दो शिक्षकों को मिलाकर एक कमेटी बनाई गई है. कमेटी में शामिल शिक्षक सभी प्रोजेक्ट का मूल्यांकन कर टाॅप तीन प्रोजेक्ट का चयन करेंगे. इस लिस्ट में शामिल छात्रों को कॉलेज की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा.

विद्यार्थियों की ओर से तैयार प्रोजेक्ट में ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने से लेकर वेस्ट से बेस्ट की थीम को केंद्रित किया गया है. इलेक्ट्रिकल ब्रांच के छात्रों ने माइक्रो ग्रिड सिस्टम विकसित किया है. सोलर एनर्जी से प्राप्त ऊर्जा को स्टोर करने की तकनीक पर कार्य किया गया है. ऊर्जा संरक्षित होती रहेगी और जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सकेगा. इलेक्ट्राॅनिक्स ब्रांच के विद्यार्थियों ने ऑटोमैटिक बाॅटल फिलिंग एंड कैपिंग सिस्टम तैयार किया है. पानी की पैकिंग के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए इसमें मात्रा निर्धारित कर दिया जाएगा. बोतल भरते ही वह स्वत: लॉक होकर आगे बढ़ जाएगा. इसका उपयोग पानी के बचत के लिए भी किया जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankit

लेखक के बारे में

By Ankit

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन