प्रोफेसरों की जल्दबाजी पड़ी भारी, ट्रेन में चेन खींचना पड़ा महंगा
Author Devesh kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रोफेसरों की जल्दबाजी पड़ी भारी, ट्रेन में चेन खींचना पड़ा महंगा
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मौर्य एक्सप्रेस में कथित तौर पर चेन पुलिंग करने के आरोप में दो सहायक प्रोफेसरों को पकड़ा है. दोनों प्रोफेसर, जो पूर्वी अनुमंडल के एक इंटरमीडिएट कॉलेज में कार्यरत हैं और विवि में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जा रहे थे, स्टेशन पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि मौर्य एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म से गुजर रही थी. सूत्रों के अनुसार, दोनों प्रोफेसर आनन-फानन में एसी कोच में चढ़ गये. जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें टोका तो कथित तौर पर उन्होंने चेन खींचकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की और उतरने लगे. इसी दौरान आरपीएफ कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया.हालांकि, रंगेहाथ पकड़े जाने के बावजूद, दोनों प्रोफेसरों ने आरपीएफ के सामने अपनी सफाई पेश करने की कोशिश की. बताया जाता है कि उनके पास मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) भी था. अंततः, एक अधिकारी के हस्तक्षेप व एमएसटी होने से आरपीएफ ने दोनों प्रोफेसरों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










