समस्याओं पर हुई चर्चा, मानदेय व विकास पर जोर
Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 02 Sep 2025 10:34 PM
समस्याओं पर हुई चर्चा, मानदेय व विकास पर जोर
बंदरा में त्रिस्तरीय पंचायत जन संवाद बंदरा. मंगलवार को बंदरा बुनियादी विद्यालय रतवारा में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह पिरापुर पंचायत के मुखिया गुड्डू कुमार ने की, जबकि संचालन बंदरा पूर्वी जिला पार्षद फनीष कुमार चुन्नू ने किया. विभिन्न पंचायतों से आए वार्ड सदस्यों और उपमुखियाओं ने अपनी समस्याएं रखीं. गुड्डू कुमार ने पंचायत की खष्टम योजना में राशि अंतर की शिकायत की, वहीं फनीष कुमार ने जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और मनरेगा कार्ड बनाने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. उन्होंने रतवारा में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग भी उठाई. एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना करवाया, जो पहले शून्य था. पंचायत समिति और जिला पार्षदों का मानदेय तकनीकी कारणों से नहीं बढ़ सका, लेकिन इसे जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि मानदेय से प्रतिनिधियों को सरकारी दर्जा मिलता है और प्रशासन द्वारा अनावश्यक परेशानी से बचाव होगा. बिजली, गलत बिल और ट्रांसफॉर्मर संबंधी समस्याओं के लिए लिखित शिकायत देने को कहा, जिसका समाधान अविलंब करवाया जाएगा. उन्होंने कोमल सिंह को विधायक बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कार्य न करने वाले प्रतिनिधियों को बदल देना चाहिए. कार्यक्रम में सांसद वीणा देवी, जिला पार्षद रामानंदन ओझा, पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार, मुखिया पवन कुमार, ब्रजेश कुमार, दीपक कुमार, हरिश्चंद्र राम, चंदन भूमिहार, संतोष कुमार और उपेंद्र पासवान सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










