टीबी मरीजों की तलाश करने में निजी अस्पताल नहीं कर रहे सहयोग

Updated at : 10 Jun 2024 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
टीबी मरीजों की तलाश करने में निजी अस्पताल  नहीं कर रहे सहयोग

टीबी मरीजों की तलाश करने में निजी अस्पताल नहीं कर रहे सहयोग

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. टीबी मरीजों की तलाश करने में जिले के निजी अस्पताल सहयोग नहीं कर रहे हैं. जिला क्षय रोग नियंत्रण विभाग के प्रयासों के बावजूद जिले के मात्र 12 अस्पताल ही टीबी मरीजों की सूचना भेज रहे हैं. अब अधिकारियों ने बिना सूचना दिए टीबी मरीजों का इलाज करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बनायी है. जिन अस्पतालों के पर्चे पर टीबी मरीजों के इलाज की पुष्टि होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. नियम के अनुसार टीबी का इलाज करने वाले अस्पताल, जांच करने वाले पैथोलॉजी सेंटर एवं दवा बिक्री करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को मरीज के बारे में जिला क्षय रोग नियंत्रण विभाग में जानकारी देनी होती है. टीबी संक्रमित मरीज को प्रतिमाह पांच सौ रुपये आर्थिक सहायता के साथ दवा नि:शुल्क दी जाती है. टीबी मरीज को सूचीबद्ध होने के बाद विभाग की ओर से उसकी नियमित निगरानी की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन