ePaper

पर्यावरण संतुलन के लिए करें पौधरोपण

Updated at : 17 Jul 2024 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
पर्यावरण संतुलन के लिए करें पौधरोपण

प्रभात खबर ने नया पौधा, नया जीवन अभियान

विज्ञापन

प्रभात खबर ने नया पौधा, नया जीवन अभियान के तहत सेंट जेवियर्स जूनियर, सीनियर स्कूल में किया पौधरोपण मुजफ्फरपुर. प्रभात खबर के अभियान नया पौधा, नया जीवन के तहत मंगलवार को गोशाला रोड स्थित सेंट जेवियर्स जूनियर, सीनियर स्कूल में पौधरोपण किया गया. पौधा लगाने के लिये छात्र-छात्रा काफी उत्साहित नजर आयें. इस मौके पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने और उसे संरक्षित रखने की शपथ भी ली. स्कूल के संयुक्त निदेशक एके दत्ता ने कहा कि आज के समय में पौधरोपण बड़ी जरूरत बन गयी है. ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को हम सभी झेल रहे हैं. प्रदूषण के मामले में भी हमारा शहर देश के टॉप प्रदूषित शहरों में आता है. प्राकृतिक अंसुतलन के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है. ऐसी स्थिति में हम सभी पौधे लगा कर ही अपनी धरती को हरा-भरा रख सकते हैं. स्कूल की प्राचार्या आशा किरण सिन्हा ने कहा कि पौधे ऑक्सीजन का मुख्य स्रोत है. पौधरोपण कर हम अपने क्षेत्र को हरा-भरा रखने के साथ ऑक्सीजन लेवल ठीक रखने में भी अपनी भूमिका निभा सकते हैं. हमें पौधे लगाने के साथ उसकी देखभाल भी करनी चाहिये, जिससे वह पौधा जीवित रहे और हमें प्राणवायु देता रहे. मौके पर स्कूल इंचार्ज दीपक चंद्र सिन्हा, मार्शल दत्ता और सभी वर्ग की छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं. ……. सभी मिल कर करें पर्यावरण को संरक्षित मुजफ्फरपुर. प्रभात खबर ने अपने अभियान के तहत मिठनपुरा स्थित बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में पौधरोपण किया. यहां के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर में पौधे लगाएं और पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधरोपण और पौधों को जीवंत रखने की शपथ ली. स्कूल की छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर में गड्ढे बनाये, फिर विभिन्न किस्म के पौधों को लगाया. स्कूल के प्राचार्य एसके दूबे ने छात्र-छात्राओं को पौधरोपण करने के लिये प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक असंतुलन के कारण इंसान सहित सभी जीव-जंतुओं का जीवन खतरे में है. पेड़ों की कटाई के कारण विभिन्न आपदाएं आ रही हैं. हर वर्ष गर्मी बढ़ती जा रही है और हमारा शहर प्रदूषण की चपेट में रहता है. इन सबसे बचने के लिये पौधरोपण का दूसरा विकल्प नहीं है. हम जितना अधिक पेड़ लगायेंगे, हमारा पर्यावरण उतना ही स्वच्छ और सुंदर बनेगा. पौधरोपण से हवा साफ होगी और हमलोगों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलेगा. पौधे लगाना का सबसे अच्छा समय मॉनसून सीजन ही है. हमलोगों को महीने में एक दिन जहां भी जगह मिले, पौधे लगाना चाहिये. पर्यावरण को संतुलित रखने के लिये हम सबकी भागीदारी जरूरी है. इसे अपना दायित्व समझ कर करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन