PM AWAS: बिहार के इस जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ने बनाया रिकॉर्ड, 4 लाख लाभार्थियों को मिला घर

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

PM AWAS: पीएम आवास योजना के तहत मुजफ्फरपुर जिले ने इस वर्ष बड़ी सफलता हासिल की है. इस जिले में अब तक 4 लाख से अधिक लाभार्थियों को योजना में शामिल किया जा चुका है, जो पिछले दो दशकों में एक नया रिकॉर्ड है.

विज्ञापन

PM AWAS: मुजफ्फरपुर जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है. इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 4 लाख लाभार्थियों का नाम इस योजना के तहत जोड़ा जा चुका है. यह संख्या पिछले दो दशकों में सबसे अधिक है, जो एक वित्तीय वर्ष में इतने लाभार्थियों को आवास मिलने का एक नया रिकॉर्ड स्थापित करती है.जिले की सभी पंचायतों में लाभार्थियों के नाम जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है.

कैसा हो रहा लाभार्थियों की पहचान

योग्य लाभार्थियों की पहचान के लिए दो तरीके अपनाए जा रहे हैं. पहला, आवास प्लस ऐप के माध्यम से लोग स्वयं अपना पंजीकरण करा सकते हैं. दूसरा, सर्वेयर घर-घर जाकर पात्र परिवारों का चयन कर रहे हैं. इस सक्रिय दृष्टिकोण के कारण ही इतनी बड़ी संख्या में लाभार्थियों का पंजीकरण संभव हो पाया है.15 मई तक लाभुकों का सर्वे होगा़. इसके बाद सत्यापन कर अंतिम सूची तैयार होगी़.

जीवन स्तर में आएगा सुधार

यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्रों में आवास की आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इतनी बड़ी संख्या में लोगों को आवास मिलने से उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा और वे अधिक सुरक्षित एवं सम्मानित जीवन जी सकेंगे. जिला प्रशासन इस गति को बनाए रखने और सभी पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. यह रिकॉर्ड संख्या दर्शाती है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना जिले में जरूरतमंद लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा साबित हो रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शहर के बीपीएल परिवार की बन रही सूची

शहरी गरीबों के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का उन्नत संस्करण, पीएम शहरी आवास योजना के लिए भी कार्रवाई शुरू हो गयी है. इस योजना के तहत अब लाभार्थियों का चयन कर सूची बनेगी. लाभुक को मकान बनाने के लिए दो लाख की जगह ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी. इस योजना का लाभ न केवल गरीब, बल्कि मध्यम वर्ग के परिवार भी उठा सकते हैं. योजना के अंतर्गत चार अलग-अलग तरीकों से सहायता प्रदान की जाएगी जिनके पास अपनी जमीन है लेकिन मकान नहीं है, उन्हें सरकार मकान बनाने के लिए वित्तीय मदद देगी.

इसे भी पढ़ें:  राजस्व मंत्री संजय सरावगी का बड़ा ऐलान, खराब प्रदर्शन करने वाले CO को चेतावनी, रेगुलर होगी समीक्षा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन