साल भर से पुलिस को दे रहा था चकमा, अब एसटीएफ के हत्थे चढ़ा हाईवे लुटेरा मुन्ना कुमार

Updated:
विज्ञापन
Munna-Kumar-Arrested

AI फोटो

Bihar STF: बिहार STF ने हाइवे लूट गिरोह के एक मेंबर मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद उसे स्थानीय थाना पुलिस को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar STF: बिहार STF की टीम ने हाइवे पर लूट करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी का नाम मुन्ना कुमार है. उसे कुढ़नी मोड़ से दबोचा गया है. उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि मुन्ना कुमार तुर्की थाना के छाजन दर्जिया गांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं. वह लंबे समय से पुलिस से बचकर भाग रहा था.

पहले से दर्ज हैं कई केस

मुन्ना कुमार के खिलाफ सरैया और मनियारी थाने में लूट और आर्म्स एक्ट के कुल तीन मामले दर्ज हैं. STF ने पूछताछ के बाद उसे सरैया थाना पुलिस को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार, 3 अगस्त 2023 की रात दो लोग बाइक से अपने घर लौट रहे थे.

इसी दौरान तीन अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया. बदमाशों के पास हथियार था और उन्होंने पिस्टल के दम पर लूटपाट शुरू कर दी. जब पीड़ितों ने विरोध किया, तो अपराधियों ने हमला भी कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई. शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंचने लगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ग्रामीणों की मदद से खुला राज

भीड़ जुटते देख बदमाश मौके से भागने लगे. दो अपराधी जंगल की तरफ भाग गए, जबकि एक बाइक से फरार हो गया. भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था. पूछताछ में उसने अपने साथी का नाम मुन्ना कुमार बताया था. उसी के आधार पर पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. अब STF ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि गिरोह के बाकी सदस्यों की भी तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: जदयू ने 20 अप्रैल को बुलाई विधायक दल की बैठक, इस नेता को मिल सकता है मौका

बिहार में जमीन मापी का नया नियम लागू, सात दिन में मापी और 14 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन