मुजफ्फरपुर में खुली आधुनिक बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा, आभा स्पर्श क्लिनिक का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

माड़ीपुर में आभा स्पर्श क्लिनिक का शुभारंभ के बाद उपस्थित डॉक्टर एवं अन्य

मुजफ्फरपुर में 'आभा स्पर्श क्लिनिक' का भव्य शुभारंभ हुआ है, जिससे उत्तर बिहार के मरीजों को प्लास्टिक और बर्न सर्जरी के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. क्लिनिक में कॉस्मेटिक और रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी सहित कई उन्नत सुविधाएं किफायती दरों पर उपलब्ध होंगी.

विज्ञापन

Plastic Surgery Facility: शहर के माड़ीपुर में 'आभा स्पर्श क्लिनिक' का भव्य शुभारंभ बुधवार को पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ. इस उद्घाटन समारोह में शहर के प्रमुख चिकित्सकों, गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में गरिमामयी मौजूदगी रही.

उत्तर बिहार के मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा महानगर

उद्घाटन के अवसर पर क्लिनिक की मुख्य परामर्शदाता डॉ सोनी पराशर ने बताया कि मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार के मरीजों को अब प्लास्टिक और बर्न सर्जरी के लिए दिल्ली, मुंबई या पटना जैसे बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

  • उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं: बर्न मैनेजमेंट (जले हुए मरीजों का इलाज), कॉस्मेटिक सर्जरी और पोस्ट-ट्रॉमैटिक रिकंस्ट्रक्शन.
  • विशेष इलाज: ब्रेस्ट ऑगमेंटेशन, रिडक्शन मैमोप्लास्टी, राइनोप्लास्टी (नाक की सर्जरी), हेयर ट्रांसप्लांट और जटिल माइक्रोसर्जरी.

आधुनिक तकनीक और किफायती दर पर इलाज

डॉ सोनी पराशर ने बताया कि क्लिनिक में सभी विश्वस्तरीय और आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं किफायती दर पर उपलब्ध कराई जाएंगी. अब क्षेत्र के लोगों को अपने ही शहर में Plastic Surgery Facility मिलेगी.

ये भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मंत्री पुत्र से रंगदारी मांगने वाला कन्हाई सहनी लिया जाएगा रिमांड पर


विज्ञापन
देवेश कुमार

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन