टेंट हाउस संचालक पुतुल हत्याकांड: डेढ़ लाख के विवाद में हत्या करने वाला धीरज गिरफ्तार
टेंट हाउस संचालक पुतुल हत्याकांड: डेढ़ लाख के विवाद में हत्या करने वाला धीरज गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में टेंट हाउस संचालक पुतुल हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन विवाद में हुई थी हत्या।
Putul Murder Case: सदर थाना क्षेत्र के पताही मोहम्मदपुर गांव में टेंट हाउस संचालक पुतुल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. काफी समय से फरार चल रहे नामजद आरोपी धीरज कुमार को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से सदर थाने में गहन पूछताछ की जा रही है. थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
पिता पहले ही जेल में, डेढ़ लाख रुपये के विवाद में रची गई साजिश
पुलिस इस चर्चित मामले में धीरज के पिता विजय बैठा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
- घटना की पृष्ठभूमि: मामला 14 मार्च का है, जब पताही मोहम्मदपुर धोबी टोला में पुतुल का शव संदिग्ध हालत में मिला था.
- पैसों का विवाद: मृतक की पत्नी चंचला देवी ने विजय बैठा, उसकी बेटी पूजा कुमारी और बेटे धीरज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था. आरोप था कि आरोपियों ने 1.5 लाख रुपये उधार लिए थे और मांगने पर जान से मारने की धमकी देते थे. इसी रंजिश में हत्या की गई.
फोन आने के बाद से लापता थे पुतुल
प्राथमिकी के अनुसार, 13 मार्च की सुबह लगभग 10:30 बजे पुतुल को किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से निकले थे. रात में मोबाइल स्विच ऑफ मिला और अगले दिन सुबह उनका शव बरामद हुआ. पुलिस अब गिरफ्तार धीरज से पूछताछ कर अन्य कड़ियों को जोड़ रही है.
ये भी पढ़ें: तीन बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास, 'स्वामी विवेकानंद पथ' के नाम से जाना जाएगा मिठनपुरा-इमली चौक मार्ग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










