मुजफ्फरपुर में ICICI बैंक को 1.74 करोड़ का चूना, फर्जी दस्तावेजों से बंधक FD छुड़ाई

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में ICICI बैंक को 1.74 करोड़ का चूना, फर्जी दस्तावेजों से बंधक FD छुड़ाई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में फर्जी दस्तावेज जमा कर ICICI बैंक को 1.74 करोड़ का चूना लगाने के मामले में तीन निदेशकों पर FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

 Bank Fraud Case: फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक को करोड़ों रुपये का चूना लगाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. ICICI बैंक लिमिटेड के साथ 1 करोड़ 74 लाख 81 हजार 387 रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. यह केस ICICI बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्तीय अपराध निवारण) आनंद कुमार की लिखित शिकायत पर दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

जाली पत्र जमा कर छुड़ाई बंधक एफडी

सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही कृष्णा नगर स्थित MS स्किलजा ग्रोथ प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अवनीश कुमार शर्मा ने बैंक में 10 FD खाते खोले थे. इसके आधार पर M लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पक्ष में पंचायती राज कार्यालयों के लिए 1.74 करोड़ रुपये की 10 बैंक गारंटी जारी हुई थी.

  • जालसाजी का तरीका: आरोपी ने फर्जी डिस्चार्ज पत्र और जाली बैंक गारंटी क्लोजर लेटर जमा कर बंधक FD छुड़ा ली.
  • आंतरिक जांच में खुलासा: M लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज की शिकायत के बाद बैंक जांच में अधिकारियों ने कोई पत्र जारी करने से इंकार कर दिया.

तीन निदेशकों पर एफआईआर दर्ज

बैंक अधिकारियों के अनुसार अवनीश कुमार शर्मा, संजीव कुमार और डॉली कुमारी (निदेशक, MS स्किलजा ग्रोथ प्रा. लि.) ने साजिश रचकर बैंक को भारी नुकसान पहुंचाया है. अपर थानेदार राहुल कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. इस तरह के Bank Fraud Case से हड़कंप मच गया है.

ये भी पढ़ें: पूर्व मेयर समीर कुमार मर्डर केस: पहले ट्रायल में आज आएगा फैसला, परिजनों की टिकी निगाहें


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन