तीन बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास, 'स्वामी विवेकानंद पथ' के नाम से जाना जाएगा मिठनपुरा-इमली चौक मार्ग
तीन बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास, 'स्वामी विवेकानंद पथ' के नाम से जाना जाएगा मिठनपुरा-इमली चौक मार्ग
मुजफ्फरपुर में गोबरसही आरओबी और स्वामी विवेकानंद पथ का शिलान्यास हुआ। मार्च 2028 तक आरओबी चालू होने से शहर को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
nfrastructure Development Muzaffarpur: शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने नगर विधायक रंजन कुमार की मौजूदगी में बुधवार को मिठनपुरा चौक से तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और कार्यारंभ किया. राज्य सरकार आधारभूत संरचना के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है.
167.67 करोड़ की लागत से बनेगा माड़ीपुर-गोबरसही आरओबी
माड़ीपुर पावर हाउस चौक से गोबरसही गुमटी पर बनने वाले बहुप्रतिक्षीत 1.33 किमी लंबे रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण शुरू हो गया है.
- लागत व डेडलाइन: 167.67 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल पर मार्च 2028 तक आवागमन शुरू करने का लक्ष्य है.
- निर्माण व भूमि: रचना कंस्ट्रक्शन गुजरात द्वारा निर्माण किया जा रहा है. इसके लिए 1.215 एकड़ जमीन का अधिग्रहण पूरा हो चुका है.
- फायदा: रामदयालुनगर व भगवानपुर की ओर से आवागमन सुगम होगा और रेलवे क्रॉसिंग के भीषण जाम से स्थायी राहत मिलेगी.
मिठनपुरा से इमली चौक टू-लेन सड़क 'स्वामी विवेकानंद पथ'
मिठनपुरा बेला मोड़ से इमली चौक तक 1.33 किमी लंबी टू-लेन सड़क का निर्माण 16.9 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है.
- चौड़ाई व नाला: सड़क की चौड़ाई 3.5 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर की जाएगी. जलजमाव से निपटने के लिए पूरब दिशा में आरसीसी नाले का निर्माण शुरू हो चुका है. इसे 10 महीने में पूरा किया जाएगा.
- नया नाम: मंत्री ने इस मार्ग का नाम स्वामी विवेकानंद पथ रखने की सहमति दी है.
- लाभ: बेला इंडस्ट्रियल एरिया के लिए राह आसान होगी, जिससे व्यापारिक विकास को रफ्तार मिलेगी.
रामदयालु से चांदनी चौक बनेगा सिक्स लेन
बिहार राज्य पुल निगम द्वारा 34 करोड़ रुपये की लागत से रामदयालु से चांदनी चौक तक सिक्स लेन सड़क बनाई जाएगी. इसका काम एक साल में पूरा होगा, जिससे एनएच 22 (पटना रोड) पर लगने वाले 1 घंटे के जाम से राहत मिलेगी. नगर विधायक रंजन कुमार ने बताया कि भविष्य में चंदवारा पुल, मालीघाट और शक्तिनाथ मंदिर को जोड़ने वाली अन्य सड़कों का भी निर्माण कराया जाएगा. कार्यक्रम के बाद मंत्री ने परिसदन में वृक्षारोपण भी किया. शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर में यह बड़ा Infrastructure Development साबित होगा.
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में ICICI बैंक को 1.74 करोड़ का चूना, फर्जी दस्तावेजों से बंधक FD छुड़ाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Premanshu Shekhar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










