शराब माफियाओं की दबंगई, आठ साल के मासूम का किया अपहरण, पुलिस ने तीन घंटे में किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

शराब माफियाओं की दबंगई, आठ साल के मासूम का किया अपहरण, पुलिस ने तीन घंटे में किया बरामद

मुजफ्फरपुर में शराब माफियाओं ने 8 साल के बच्चे का अपहरण किया। पुलिस ने 3 घंटे के भीतर छापेमारी कर मासूम को सकुशल बरामद किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

Liquor Mafia Bihar:  अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में शराब माफियाओं ने आठ साल के मासूम सोनू कुमार का अपहरण कर लिया. माफियाओं ने मासूम पर 22 हजार रुपये मूल्य के शराब के कार्टन चोरी करने का आरोप लगाया था. इसके बाद आरोपियों ने बच्चे को छुड़ाने के लिए पिता से 22 हजार रुपये की रंगदारी मांगी और रकम न देने पर बेटे की हत्या की धमकी दी.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 3 घंटे में बरामदगी

घटना की सूचना पीड़ित पिता लाल बाबू साह ने डायल 112 को दी. पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी और बढ़ते दबाव से घबराकर आरोपी मासूम को गांव के ही भोले बाबा मंदिर के पास छोड़कर फरार होने लगे. अहियापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया.

खदेड़कर पकड़ा गया आरोपी, गाड़ियां जब्त

पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी शराब माफिया के जीजा कुमोद कुमार को खदेड़कर धर दबोचा. अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस ने मौके और आरोपी के ठिकाने से कई वाहन जब्त किए हैं.

  • जब्त वाहन: एक काले रंग की अपाचे बाइक, एक पल्सर बाइक और एक सिल्वर रंग की चार पहिया गाड़ी.
  • पुलिस बयान: थानेदार इंस्पेक्टर शरत कुमार ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

आरोपी का इतिहास 

पीड़ित के अनुसार मुख्य आरोपी सोनू कुमार पुराना शराब माफिया  है और उसने यह संपत्ति व गाड़ियां अवैध शराब के कारोबार से अर्जित की हैं.

ये भी पढ़ें: कोचिंग पढ़ाने वाले ट्यूटर ने 13 साल की छात्रा को किया अगवा, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई चार साल की सजा


विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन