पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा आज से

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा आज से

पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा आज से

विज्ञापन

-आठ हजार से अधिक स्टूडेंट्स होंगे शामिल -नये व पुराने परीक्षा भवन को बनाया है केंद्र वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू में पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से शुरू होगी. परीक्षा को लेकर विवि की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे व दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी. पहली पाली में ग्रुप ए, सी, इ व जी की परीक्षा होगी. वहीं दूसरी पाली में ग्रुप बी, डी, एफ व एच की परीक्षा होगी. परीक्षा नियंत्रक डाॅ सुबालाल पासवान ने बताया कि सत्र 2023 – 25 के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से शुरू होगी. परीक्षा 25 मई तक चलेगी. इसके लिए विवि के नये और पुराने परीक्षा भवन को केंद्र बनाया गया है. परीक्षा में आठ हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे. विवि के तहत आने वाले सभी जिलों के विद्यार्थी यहीं परीक्षा देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन