लू से मरीज भर्ती होंगे तो मुख्यालय को देनी होगी जानकारी

Published at :22 Apr 2024 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
लू से मरीज भर्ती होंगे तो मुख्यालय को देनी होगी जानकारी

patient is admitted due to heatstroke

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. जिले में तापमान बढते और हीट वेब को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट में हैं. विभाग ने सूबे के सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि अगर लू लगने के बाद कोई मरीज वार्ड में भर्ती होते है तो इसकी जानकारी उपलब्ध कराये. इसके साथ ही जिले में लू लगने से कितने मरीज इलाज कराने आ रहे हैं, इसकी भी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा हैं. वहीं निजी अस्पतालों को भी निर्देश देने को कहा गया है कि उनके यहां भी अगर मरीज भर्ती होते हैं तो इसकी जानकारी भी सीएस कायालय को उपलब्ध कराये. यहां बता दें कि सरकारी अस्पताल में लू को लेकर अलग वार्ड बनाने और तैयारी करने का निर्देश दिया गया हैं. पीएचसी से लेकर सदर अस्पताल तक वार्ड बनाने को कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन