जंक्शन पर चलते-फिरते हैंड हेल्ड डिवाइस से टिकट ले सकेंगे यात्री

Updated at : 25 Feb 2025 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
जंक्शन पर चलते-फिरते हैंड हेल्ड डिवाइस से टिकट ले सकेंगे यात्री

जंक्शन पर चलते-फिरते हैंड हेल्ड डिवाइस से टिकट ले सकेंगे यात्री

विज्ञापन

चलते-फिरते काउंटर : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर टिकट खरीदना हुआ आसान

जंक्शन पर हैंड हेल्ड डिवाइस से टिकट ले सकेंगे यात्री

रेलवे की ओर से यात्री सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जल्द शुरू होगी व्यवस्था

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेन में सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक खास खबर है. अब यात्रियों को अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए टिकट घर में लाइन लगने या भटकने की जरूरत नहीं होगी. क्योंकि रेलवे स्टेशन पर चलते-फिरते यात्रियों को हैंड हेल्ड डिवाइस के माध्यम से अनारक्षित टिकट मिलेगा. रेलवे के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार जल्द ही मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यह व्यवस्था लागू हो जाएगी. फिलहाल महाकुंभ को लेकर भीड़ बढ़ने पर पं. दीन दयाल उपाध्याय डिविजन व गया स्टेशन पर हैंड हेल्ड डिवाइस की सुविधा शुरू कर दी गयी है. इसे चलता फिरता टिकट काउंटर भी कहा जा रहा है. यात्रियों की सुविधा के लिए टिकटिंग व्यवस्था को और त्वरित बनाने के लिए यह व्यवस्था पर तेजी से काम किया जा रहा है. इससे रेलवे के रेवन्यू की स्थिति भी बेहतर होगी.

कनेक्टेड पोर्टेबल प्रिंटर से मिलेगा टिकट

स्टेशन पर पैसेंजर एरिया में मौजूद रेलकर्मी यात्री के मांगने पर हैंड हेल्ड डिवाइस से टिकट बनाकर अपने कंधे पर लेकर चल रहे कनेक्टेड पोर्टेबल प्रिंटर से वहीं अनारक्षित टिकट प्रिंट कर तुरंत यात्री को उपलब्ध करा देंगे. इससे टिकट खरीदने में सुविधा के साथ यात्रियों के समय की काफी बचत होगी. पूर्व मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों पर ””””””””मोबाइल यूटीएस”””””””” सुविधा प्रारंभ की गई है.

यात्रियों काे टिकट लेने में होगी आसानी

टिकटिंग व्यवस्था में विस्तार करते हुए जंक्शन पर नयी “मोबाइल यूटीएस” सुविधा की शुरुआत की जा रही है. इसके माध्यम से स्टेशन पर यात्री मोबाइल यूटीएस मशीन के साथ तैनात रेलकर्मी से चलते-फिरते आसानी से टिकट प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा स्टेशनों पर परंपरागत टिकट काउंटर, एटीवीएम के साथ-साथ यूटीएस मोबाइल एप से टिकट की सुविधा पहले से मौजूद है. यह एक आधुनिक और सुविधाजनक तरीका है. जिससे यात्रियों को टिकट खरीदने में आसानी होगी.

———

मुख्य बातें:

हैंड हेल्ड डिवाइस से टिकट:

अब यात्रियों को अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए टिकट घर में लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी.

रेलवे स्टेशन पर चलते-फिरते यात्रियों को हैंड हेल्ड डिवाइस के माध्यम से अनारक्षित टिकट मिलेगा.

कहां शुरू हुई सुविधा:

फिलहाल महाकुंभ को लेकर भीड़ बढ़ने पर पं. दीन दयाल उपाध्याय डिविजन व गया स्टेशन पर हैंड हेल्ड डिवाइस की सुविधा शुरू कर दी गयी है.

जल्द ही मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भी यह सुविधा उपलब्ध होगी.

कैसे मिलेगा टिकट:

स्टेशन पर पैसेंजर एरिया में मौजूद रेलकर्मी यात्री के मांगने पर हैंड हेल्ड डिवाइस से टिकट बनाकर अपने कंधे पर लेकर चल रहे कनेक्टेड पोर्टेबल प्रिंटर से वहीं अनारक्षित टिकट प्रिंट कर तुरंत यात्री को उपलब्ध करा देंगे.

अन्य सुविधाएं:

पूर्व मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों पर ””””मोबाइल यूटीएस”””” सुविधा प्रारंभ की गई है.

स्टेशनों पर परंपरागत टिकट काउंटर, एटीवीएम के साथ-साथ यूटीएस मोबाइल एप से टिकट की सुविधा पहले से मौजूद है.

यात्रियों को लाभ:

टिकट खरीदने में सुविधा होगी.

यात्रियों के समय की बचत होगी.

टिकटिंग व्यवस्था और त्वरित हो जाएगी.

रेलवे के रेवन्यू की स्थिति भी बेहतर होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन