समर स्पेशल के ए-1 कोच का एसी ठप होने यात्री हुए परेशान

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
समर स्पेशल के ए-1 कोच का एसी ठप होने यात्री हुए परेशान

Passengers were troubled as the AC

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर आनंद विहार से मुजफ्फरपुर आ रही समर स्पेशल ट्रेन संख्या 05220 के यात्रियों को भीषण गर्मी परेशानी का सामना करना पड़ा. ट्रेन जहां 10 घंटे विलंब से पहुंची. वहीं इसके टू-एसी (ए-1) कोच में पूरी यात्रा के दौरान एयर कंडीशनिंग (एसी) की समस्या बनी रही. जिससे यात्री उमस और गर्मी से बेहाल हो गए. यात्रा के दौरान दो घंटे तक तो एसी ही ठप हो गया. सफर कर रहे संतोष कुमार सहित कई यात्रियों ने बताया कि यात्रा शुरू होने के कुछ देर बाद ही एसी ने काम करना बंद कर दिया. यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलमदद से की. लेकिन अधिकारियों कें सज्ञान लेने के बाद भी कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन