Muzaffarpur News1347 महिलाओं की रायशुमारी सीएम तक पहुंची

1347 महिलाओं की रायशुमारी सीएम तक पहुंची
ग्रामीण विकास विभाग मांगों को कर रहा है सूचीबद्ध
उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुरजिले की महिलाओं की मांग अब सीधे सीएम तक पहुंच रही है. विभिन्न प्रखंडों में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला संवाद में आधी आबादी मुखर होकर अपनी मांग व सुझाव दे रही हैं. रोज हर प्रखंडों में महिला संवाद कराया जा रहा है. अब तक 1347 महिलाओं की मांगों को सूचीबद्ध किया गया है और एप के जरिये सीएम को भेजा गया है.
राज्य स्तरीय मामलों पर सीएम निर्णय लेंगे
संवाद में महिलाएं सुरक्षा, पुस्तकालय, मनरेगा का दर बढ़ाने, महिलाओं को रोजगार देने और माइक्रो फाइनेंस बैंक बंद करने की मांग कर रही हैं. इस संवाद में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी पहुंच रहे हैं. सभी विभागों को निर्देशित किया जा रहा है कि जिला स्तर होने वाली समस्याओं का समाधान त्वरित किया जाये. राज्य स्तर के मामलों पर सीएम निर्णय लेंगे.
जमीनी हकीकत पता चल रही
संवाद का असर यह हुआ है कि अब ग्रामीण समस्याओं से विभाग अवगत हो रहा है. साथ ही महिलाओं के सुझाव के बारे में भी जानकारी मिल रही है. जीविका के प्रसार प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि अब तक 1347 महिलाओं की समस्या व सुझावों की लिस्टिंग की है. संवाद के तहत अन्य महिलाओं के भी सुझाव लिए जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vinay Kumar
I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




