ePaper

ऑनलाइन बेटिंग ने छीन ली जिंदगी, भारत-पाक मैच के दौरान रुपये हारने से युवक ने लगाई फांसी

Updated at : 24 Feb 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News

Bihar News: ऑनलाइन गेमिंग की लत एक और जान ले गई. मुजफ्फरपुर में दवा दुकान के कर्मचारी रंजन कुमार ने भारत-पाक मैच के दौरान ऑनलाइन गेमिंग में रुपये गंवाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया, पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक युवक की जान ले ली. माड़ीपुर राम राजी रोड स्थित अपने कमरे में 25 वर्षीय रंजन कुमार ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. रंजन एक दवा दुकान में काम करता था और भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान ऑनलाइन गेमिंग एप पर रुपये हारने के कारण तनाव में था.

सोमवार दोपहर जब उसकी मां नीलम देवी काम से लौटीं, तो रंजन का शव पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ मिला. बेटे की हालत देखकर मां चीखने लगीं, जिससे आसपास के लोग जुट गए. उम्मीद थी कि वह जिंदा होगा, इसलिए फंदा काटकर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने की जांच, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना पर काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. अपर थानेदार साकेत कुमार शार्दुल ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया गया, जिसने एक घंटे तक साक्ष्य जुटाए.

ये भी पढ़े: घर से बाहर बुलाया फिर उतारा मौत के घाट, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

आखिरी बार घर में अकेला था रंजन

रंजन की मां ने बताया कि वह सुबह 8:30 बजे काम करने चली गई थीं, जबकि बड़ा बेटा चंदन भी सुबह 6 बजे अपने काम पर निकल गया था. उस समय रंजन घर में अकेला था। जब मां दोपहर 12 बजे लौटीं, तो बेटे को फंदे से झूलता पाया. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसमें कोई और वजह भी शामिल हो सकती है. एफएसएल टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन