कपड़ा व्यवसायी के स्टाफ से एक लाख की लूट

सरैया थाना क्षेत्र में अंबारा-लालगंज मार्ग पर बुधवार की देर शाम विशुनपुर अनन्त गांव के पास हाइस्पीड बाइक पर सवार दो अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी के स्टाफ से हथियार के बल पर एक लाख रुपये लूट लिया़
प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र में अंबारा-लालगंज मार्ग पर बुधवार की देर शाम विशुनपुर अनन्त गांव के पास हाइस्पीड बाइक पर सवार दो अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी के स्टाफ से हथियार के बल पर एक लाख रुपये लूट लिया़ घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुजफ्फरपुर के सुतापट्टी के शीतला गली स्थित रमेश हैंडलूम के स्टाफ मुकेश कुमार के साथ घटनास्थल की छानबीन की. साथ ही अम्बारा चौक से घटनास्थल के बीच सभी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को बारीकी से खंगाला. वहीं मामले में दुकान के मालिक रमेश कुमार साह ने फाेन पर लगभग एक लाख से अधिक की राशि की लूट की बात कही है. साथ ही कहा कि स्टाफ मुकेश कुमार मंसूरपुर व दाऊद नगर बाजार से बकाया राशि की वसूली कर बाइक से घर वापस आ रहा था. इसी क्रम में हाइस्पीड बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया. मामले में एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि कपड़ा व्यवसायी के स्टाफ से 40 हजार की लूट हुई है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. मामले का जल्द ही उद्भेदन कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










