ePaper

भोज से लाैट रहे थे दो दोस्त, हादसे में एक की मौत

Updated at : 25 Sep 2024 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
भोज से लाैट रहे थे दो दोस्त, हादसे में एक की मौत

भोज से लाैट रहे थे दो दोस्त, हादसे में एक की मौत

विज्ञापन

झपहां चौक के पास बांस लदी ट्राॅली से टकरायी बाइक गंभीर रूप से घायल युवक काे अस्पताल में किया भर्ती मुजफ्फरपुर. झपहां चौक के पास मंगलवार रात भोज खाकर लाैट रहे दो दोस्तों में से एक की हादसे में मौत हो गयी. बाइक बांस लदी हुई ट्रैक्टर-ट्राॅली से जा टकरायी. युवक मेथनापुर से भोज खाकर घर लौट रहे थे. अरविंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. अरविंद झपहां का रहने वाला था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी.ट्राॅली से टकराने के बाद बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के मामा मिथिलेश ने मेडिकल थाना में बयान दर्ज कराया है. इधर, मेडिकल थानेदार गौतम कुमार ने बताया कि शव परिजनों को साैंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन