पटना में भी उठा सकेंगे रोप-वे का आनंद, सम्राट सरकार ने दिया टूरिज्म को बढ़ावा

Updated:
विज्ञापन

रोपवे का आनंद लेते लोग (सांकेतिक)

बिहार की ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत को अब आसमान से देखने का मौका मिलेगा. राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री बिहार हेली टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026' लॉन्च की है. इस योजना के तहत, आप सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई दर्शन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Air Tourism: बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत अब आसमान से देखने का सपना साकार होने जा रहा है. राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री बिहार हेली टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026' की शुरुआत कर दी है. इस योजना के तहत अब आम लोग भी बेहद कम खर्च में हेलीकॉप्टर और एयर टूरिज्म का आनंद ले सकेंगे. साथ ही आने वाले दिनों में पटना में रहते हुए लोग रोपवे का भी आनंद ले सकेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

जेपी गंगा पथ से हरिहरनाथ मंदिर तक रोपवे की तैयारी

सरकार भविष्य में जेपी गंगा पथ से सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक रोपवे बनाने की योजना पर भी काम कर रही है. इसके अलावा राजगीर, बोधगया, वैशाली, लच्छुआर, वाल्मीकिनगर, भीम बांध, नालंदा और मां मुंडेश्वरी मंदिर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को विश्वस्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं.

सिर्फ 2100 में करें पटना का हवाई दर्शन

इस योजना के तहत पटना दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 2100 रुपये का किराया तय किया गया है. करीब 10 मिनट की हवाई यात्रा में पर्यटक गंगा नदी, जेपी गंगा पथ, तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब और शहर के अन्य प्रमुख स्थलों का हवाई नजारा देख सकेंगे.

18 जुलाई से शुरू होंगी नियमित उड़ानें

बुकिंग 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है और लोगों में इसका जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. पहले ही दिन सभी टिकट बुक हो गए, जबकि पटना दर्शन की सीटें 26 जुलाई तक फुल हो चुकी हैं. नियमित उड़ानें 18 जुलाई से प्रत्येक शनिवार और रविवार को संचालित होंगी.

कैमूर और वाल्मीकिनगर की भी होगी हवाई सैर

पटना के अलावा पर्यटक अब कैमूर की पहाड़ियों और वाल्मीकिनगर के जंगलों का भी हवाई भ्रमण कर सकेंगे. सरकार का उद्देश्य बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों को नई पहचान देना और पर्यटकों की संख्या बढ़ाना है.

पर्यटन के साथ रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से पर्यटन को नई गति मिलेगी. इसके साथ ही होम स्टे, स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन और ग्रामीण पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी.

यह भी पढे़ें: नगर निगम के दावों की खुली पोल, पहली बारिश में जलमग्न हुआ वार्ड-48


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन