पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ठिकानों से 277 लीटर शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाना पर जब्त समान के साथ गिरफ्तार कारोबारी | Prabhat Khabar Network

मनियारी पुलिस ने मुरादपुर चौड़ में छापेमारी कर अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त किया। 277 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

मनियारी शराब जब्ती: मद्यनिषेध अभियान के तहत मनियारी थाना पुलिस को रविवार की अहले सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है. थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष गश्ती और छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग स्थानों से कुल 277.25 लीटर अवैध शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने दो सक्रिय धंधेबाजों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुरादपुर चौड़ में चुलाई भट्ठी ध्वस्त, 215 लीटर देशी शराब जब्त

पुलिस की पहली कार्रवाई मनियारी थाना क्षेत्र के मुरादपुर चौड़ स्थित एक बड़े मुर्गी फार्म के समीप हुई. गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर देशी चुलाई शराब बनाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर शराब निर्माण की भट्ठी को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया. स्थल से लगभग 215 लीटर देशी चुलाई शराब, गैस सिलेंडर, हांडी और बर्तन समेत निर्माण उपकरण जब्त किए गए. मौके से धंधेबाज सुजीत कुमार को दबोचा गया.

कार्रवाई के मुख्य बिंदु:

  • मनियारी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर विशेष छापेमारी कर कुल 277.25 लीटर शराब पकड़ी.
  • मुरादपुर चौड़ में मुर्गी फार्म के पास चल रही अवैध देशी शराब भट्ठी को पुलिस ने तोड़ा.
  • मधौल ईंट भट्ठा के पास वाहन चेकिंग में बाइक सवार से 62.25 लीटर विदेशी शराब बरामद.
  • धंधेबाज सुजीत कुमार और सूरज कुमार गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त दो बाइकें जब्त.

मधौल में विदेशी शराब के साथ दूसरा धंधेबाज गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई मधौल इलाके में एक ईंट भट्ठा के समीप रास्ते पर की गई. वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि देखकर बाइक सवार को रोका. तलाशी लेने पर उसके पास से 62.25 लीटर विदेशी शराब मिली. पुलिस ने मौके से सूरज कुमार को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली. थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दोनों को जेल भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 10 वर्षीय बालक के हत्यारोपी प्रकाश भगत ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मेजरगंज पुलिस कर रही थी छापेमारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन