एसकेएमसीएच के पास होटल की आड़ में फर्जी नर्सिंग होम का भंडाफोड़, कई मरीज मिले भर्ती

Updated:
विज्ञापन

होटल की आड़ में फर्जी नर्सिंग होम का भंडाफोड़, कई मरीज मिले भर्ती

मुजफ्फरपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां होटल की आड़ में एक अवैध नर्सिंग होम चलाया जा रहा था. एसडीओ पूर्वी आनंद उत्सव ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर इस बड़े खुलासे को अंजाम दिया.

विज्ञापन

illegal Nursing Home: मुजफ्फरपुर जिले के एसकेएमसीएच के पास होटल की आड़ में मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. होटल के बेसमेंट और सबसे ऊपरी मंजिल पर पूरी तरह अवैध रूप से एक फर्जी नर्सिंग होम चलाया जा रहा था. बाहर से देखने पर यह ठिकाना किसी सामान्य होटल जैसा प्रतीत होता था, लेकिन अंदर प्रवेश करने पर अस्पताल जैसी पूरी व्यवस्था और कई बेड पर भर्ती मरीज पाए गए.

आपके शहर में

विज्ञापन
Image

Muzaffarpur fake Hospital: एसडीओ पूर्वी आनंद उत्सव ने की गुप्त सूचना पर छापेमारी

अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी आनंद उत्सव को इस अवैध धंधे की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीओ ने शनिवार को पुलिस बल के साथ उक्त ठिकाने पर अचानक छापेमारी की. छापेमारी के दौरान मौके का नजारा देखकर प्रशासनिक टीम भी दंग रह गई. होटल के कमरों में कई मरीज भर्ती मिले, जिनका इलाज बिना किसी वैध लाइसेंस और विशेषज्ञ डॉक्टरों के किया जा रहा था.

Image

सरकारी अस्पताल के मरीजों को जाल में फंसाता था गिरोह

जांच में यह बात सामने आई कि इस गिरोह के सक्रिय सदस्य सरकारी अस्पताल के आसपास मंडराते रहते थे. वे वहां आने वाले सीधे-साधे और गरीब मरीजों को बहला-फुसलाकर तथा सस्ते और बेहतर इलाज का झांसा देते थे. इसके बाद मरीजों को जाल में फंसाकर इस फर्जी नर्सिंग होम में ले आते थे. छापेमारी के दौरान मौके से फर्जी लेटर पैड, दवाइयां और कई चिकित्सा दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं.

Image

होटल सील, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ ने बिना वैध कागजात के चल रहे इस फर्जी अस्पताल सह होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है. हालांकि, प्रशासनिक टीम के पहुंचने की भनक लगते ही संचालक और अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए, जिससे किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. एसडीओ पूर्वी आनंद उत्सव ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और प्राथमिकी दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी होगी.

यह भी पढ़ें...  मुजफ्फरपुर की पॉक्सो कोर्ट ने किशोरी से छेड़खानी के मामले में दो भाइयों को ठहराया दोषी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन