जिलाधिकारी कार्यालय में हंगामा करने में एक हिरासत में, पूछताछ जारी

Published by : CHANDAN Updated At : 26 Aug 2025 8:57 PM

विज्ञापन

One arrested for creating ruckus in District Collector's office

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर बागमती नदी से विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने गए एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि डीएम को आवेदन सौंपने के दौरान हंगामा किया. हिरासत में लिया गया व्यक्ति हथौड़ी थाना क्षेत्र के अम्मा गांव के निवासी साकेत कुमार सिंह है. उसके खिलाफ नगर थाने में सनहा दर्ज किया गया है. साकेत कुमार सिंह ने बताया कि बागमती विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर सोमवार को समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया था. इसी दौरान, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा की अध्यक्षता में 20 सूत्री बैठक चल रही थी, जिस वजह से डीएम से मुलाकात नहीं हो सकी. बाद में, पांच सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचा. साकेत का आरोप है कि उन्होंने जब डीएम को ज्ञापन सौंपा, तो डीएम ने बिना पढ़े ही उसे रख लिया. इस पर साकेत ने आपत्ति जताते हुए कहा कि विस्थापितों की पीड़ा समझने के लिए ज्ञापन को पढ़ना जरूरी है. डीएम ने जवाब दिया कि वह बाद में पढ़ लेंगे. साकेत ने जब दोबारा ज्ञापन पढ़ने का आग्रह किया, तो डीएम आक्रोशित हो गए. इसके बाद, कार्यालय में मौजूद पुलिस जवानों ने उन्हें पकड़ लिया और नगर थाने को सूचना दी गई. नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. आवेदन सौंपने के दौरान वह जिलाधिकारी कार्यालय में हंगामा किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन