टेंगराहा गांव में घुसकर नीलगाय का हमला, चार लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन
टेंगराहा गांव में घुसकर नीलगाय का हमला, चार लोग जख्मी

टेंगराहा गांव में घुसकर नीलगाय का हमला, चार लोग जख्मी

विज्ञापन

मीनापुर: गोरिगामा पंचायत के टेंगराहा दक्षिणी टोला गांव में जंगली जानवरों का खौफ खेत खलिहान से लेकर अब दरवाजे तक आ गया है. बुधवार को नीलगाय के हमले में चार लोग घायल हो गये. नीलगाय गांव में घुसकर दरवाजे पर बैठे लोगों पर हमला कर दिया. घटना में ग्रामीण शम्भू सिंह, अशोक कुमार, श्यामू मंडल और चंदेश्वर सिंह जख्मी हो गये. वहीं हमले में चंदेश्वर सिंह की गाय भी घायल हो गयी. सामाजिक कार्यकर्ता विवेक कुमार ने बताया कि नीलगाय के आतंक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. वहीं हमले के बाद ग्रामीणों ने नीलगाय का पीछा करना शुरू किया, जिससे नीलगाय गोरिगामा की दिशा में भाग गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन