फोटो दीपक 25 :: कांटी में एनडीए का विधानसभा सम्मेलन आज, ताकत दिखायेंगे नेता
Author Devesh kumar
Updated:
विज्ञापन

NDA’s assembly conference today
विज्ञापन
��रीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
राजकीयकृत गांधी जानकी उच्च माध्यमिक विद्यालय मड़वन में 23 अगस्त को होने वाले विधानसभा सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. इस मौके पर जिला संगठन प्रभारी रॉबिन सिंह ने कहा कि शनिवार को होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग नीतीश कुमार के समर्थन में इकट्ठा होंगे, जो यह दिखायेगा कि 2025 में भी उन्हीं की सरकार बनेगी. जिला अध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने दावा किया कि 23 अगस्त का यह कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा. उन्होंने कहा कि कांटी की जनता की मजबूत उपस्थिति मुजफ्फरपुर के सभी 11 विधानसभाओं का रुख साफ कर देगी. इस कार्यक्रम स्थल के अंतिम निरीक्षण के दौरान कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें संजर आलम, पूर्व मंत्री अजीत कुमार, अनुपम कुमार, चुलबुल शाही, संजय सिंह, रामेश्वर कुशवाहा, हरिमोहन चौधरी, विवेक कुमार, शैलेश कुमार शैलू, सौरभ कुमार साहेब, फौजी विमल, सच्चिदानंद शाही, कुंदन शांडिल्य, रामाशंकर सिंह, मनोज कुशवाहा, कारी साहू, चंदन ठाकुर, इरफान दिलकश और अखिलेश यादव शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










