ePaper

Muzaffarpur Weather: कोहरे की चादर में लिपटा शहर, वायु की खराब गुणवत्ता ने बढ़ाई चिंता, जानिए आज का मौसम अपडेट

Updated at : 02 Dec 2024 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Weather

Muzaffarpur Weather: जिले में मौसम के मिजाज को लेकर IMD ने अपडेट जारी किया है. साथ ही ठंड को लेकर भी जानकारी दी है. आइए, जानते हैं क्या है ताजा अपडेट…

विज्ञापन

Muzaffarpur Weather: सुबह-शाम जिले में अब कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है. सुबह में धुंध की मोटी चादर भी देखने को मिलती है. बीते कुछ दिनों में बिहार के कई जिलों में ठंड का असर देखने को मिला है. दिसंबर के दूसरे सप्ताह से हाड़ कंपाने वाली ठंडी पड़ने की संभावना है. मुजफ्फरपुर में ठंड का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है. सुबह शाम कनकनी वाली सर्दी लोगों को महसूस हो रही है. वहीं दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत भी मिल रहा है. मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे को लेकर नया अपडेट जारी किया है. साथ ही बताया है कि मुजफ्फरपुर में अगले कुछ दिनों तक मौसम कैसा रहने वाला है. 

अगले 5 दिनों तक मौसम का हाल

जिले में रविवार को मौसम का मिला जुला रूप देखने को मिला है. सुबह कई जगहों पर कोहरा छाया रहा. वहीं 10 बजते ही अच्छी धूप खिली, जिससे लोगों को काफी राहत हुई. रविवार को दिन में अधिकतम तापमान की बात करें तो 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं आज रात के न्यूनतम पारे में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिन में अच्छी धूप खिलेगी, जिससे लोगों को राहत मिलने की संभावना है. वहीं सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा. अगले 5 दिनों तक मौसम कुछ इसी तरह का रहने वाला है. दिन में आसमान साफ रहेगा. हालांकि, दिन में हवा चलने की भी संभावना है. सुबह-शाम कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. 

जहरीली हुई जिले की हवा

आज यानी सोमवार को जिले की वायु गुणवत्ता खराब स्तर पर दर्ज की गई है. यहां का AQI लेवल 217 बताया जा रहा है, जो स्वस्थ जीवन के लिए सही नहीं है. बीते दिनों मुजफ्फरपुर का AQI 284 के करीब दर्ज की गई थी. इस तरह से लगातार वायु गुणवत्ता खराब स्तर पर रहना लोगों के लिए हानिकारक है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: जिले में HIV के 5600 मरीज, SKMCH के एआरटी सेंटर से ले रहे दवा

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन